दुनियाभर के स्वादिष्ट फलों में से एक है पाइनएप्पल, जानिए इसके ये खास स्वास्थ्य लाभ
पाइनएप्पल के फायदे को लेकर हर साल की तरह इस साल भी 27 जून को दुनियाभर में विश्व पाइनएप्पल (अनानास) डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस फल का सेवन करने से जितना फायदा शरीर को मिलता है उतना ही यह फायदेमंद फलों में से एक है।
- Written By: दीपिका पाल
पाइनएप्पल के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया)
सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जितना जरूरी होता है इसमें हमें अपनी थाली पौष्टिक आहार से भरपूर रखनी चाहिए तो वहीं पर मौसमी फलों का सेवन भी काफी आवश्यक होता है। पाइनएप्पल के फायदे को लेकर हर साल की तरह इस साल भी 27 जून को दुनियाभर में विश्व पाइनएप्पल (अनानास) डे के रूप में मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इस फल को ट्रॉपिकल एरिया का एक मशहूर फल कहा जाता है। जिसमें भरपूर मात्रा में मिठास औऱ रस होता है जो कई स्वास्थ्य लाभ शरीर को देता है।
जानिए पाइनएप्पल खाने के फायदे
अनानास का सेवन करने से सेहत को कई सारे लाभकारी फायदे मिलते है जिनके बारे में शायद कम लोग ही जानते है।
1- अनानास के गुणों की बात की जाए तो, इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है जो पेट की सेहत औऱ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इस फल को एक तरह से प्रोटीन को तोड़ने और भोजन को पचाने में आसानी वाला फल माना जाता है। इसका सेवन अगर आप नियमित करते हैं तो आपका डाइजेशन ठीक रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमने कई कैच छोड़े…’, CSK के खिलाफ मिली हार के बाद बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत
UAE में फिर खुलेंगे स्कूल, मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच कल से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, जानें सुरक्षा के नए नियम
LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
AIMIM ही निदा खान मामले में शामिल, मंत्री संजय शिरसाट का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला
2- अगर आप अपनी इन्यूनिटी बूस्ट करना चाहते है तो, अनानास में समाए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण अच्छे स्त्रोत में से एक होते है। इसे शरीर के इम्यूनिटी का फुल पैकेज माना गया है।
3-इस फल में आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलेंगे जो इस फल का सेवन करने से आपके शरीर के किसी भी हिस्से में आने वाली सूजन को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा गठिया और जोड़ों के दर्द भी राहत मिलती है।
4-आंखों की सेहत के लिए अनानास फायदेमंद साबित होता है जहां पर अगर आप इसका सेवन नियमित करते हैं तो विटामिन ए के गुण आंखों को अच्छा बनाने में मदद करती है।
5-इस फल में मैंगनीज की मात्रा अच्छी होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाकर कई बीमारियों से बचाती है।
