विश्व कॉटन दिवस पर जानिए इसका महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
World Cotton Day: कपास यानि कॉटन का नाम जहां पर सुनने के लिए आता हैं तो, हर कोई मुलायम और आरामदायक कपड़ों की श्रेणी में इसे रख देते हैं। फैशन के दौर में आज भी कॉटन के कपड़े सबकी पसंद बने हुए हैं जो सुकूनता का अनुभव कराता है। कॉटन के प्रति बढ़ावा देने के लिए विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है। कॉटन के कपड़े से ठंडक और आरामदायक सुकून मिलता है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कॉटन का कपड़ा सबसे अच्छा माना जाता है। चलिए जानते हैं विश्व कपास दिवस और कॉटन के कपड़े से फायदों के बारे में।
यहां पर बात करें तो, दुनियाभर में कपास की उपयोगिता बताने के लिए विश्व कपास दिवस दुनियाभर में 7 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2019 में चाड, बेनिन, बुर्किना फोसा और माली द्वारा मिलकर की गई थी। इस दिवस को मनानेका उद्देश्य कपास से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने से है। कपास की जरूरत हमारे जीवन में किस तरह से है इसे बताने के लिए दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर जर्नल ऑफ एडवांसिस इन कॉटन रिसर्च के अनुसार कहा गया है कि, कपास की गिनती दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फाइबर क्रॉप्स में की जाती है। 100 से अधिक देशों में इसकी खेती होती है। कपास को कृषि क्षेत्र के जरिए सबसे बड़ी इकोनॉमी का हिस्सा माना जाता है।
कॉटन कपड़ें के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)