Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी 19 अप्रैल को, जानिए ‘कामदा एकादशी’ को पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा

जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी तिथि सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है, जो 19 अप्रैल को कामदा एकादशी मनाई जाएगी।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 01, 2025 | 07:46 PM

कामदा एकादशी 2024 (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जगत के पालनहार भगवान विष्णु;(Lord Vishnu) को समर्पित एकादशी तिथि सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस वर्ष चैत्र महीने की एकादशी यानी, ‘कामदा एकादशी’ (Kamada Ekadashi 2024) 19 अप्रैल, शुक्रवार को है। यह हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh) की पहली एकादशी होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, ‘कामदा एकादशी’ का व्रत करने से व्यक्ति के कार्य सफल होते है। सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते है। श्रीहरि की कृपा से राक्षस योनि से मुक्ति भी मिल जाती है। ऐसे में आइए जानें, हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कब है। ‘कामदा एकादशी’ का पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा-

तिथि

सम्बंधित ख़बरें

जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़? सच जानकर रह जाएंगे हैरान!

Ramadan Special: सहरी में शामिल करें ये खास स्मूदी, रोजे के दौरान शरीर को मिलेगी एनर्जी, नोट करें रेसिपी

ट्रंप ने खोला दुनिया के विनाश का रास्ता! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी होने जा रही है सच, तबाही से सहम जाएगी दुनिया

Ramadan 2026: भारी-भरकम पैटर्न हुए पुराने, हाथों में लगाएं ये 6 ट्रेंडी रमजान स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन श्रीहरि की पूजा और व्रत के करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और बैंकुठ धाम की भी प्राप्ति होती है। हिंदू संवत्सर की यह पहली एकादशी है।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 19 अप्रैल 2024 को रात 8 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगी ।

पूजा समय – सुबह 5.51 – सुबह 10.43

कामदा एकादशी 2024 व्रत पारण समय

कामदा एकादशी’ का व्रत पारण 20 अप्रैल 2024 को सुबह 5.50 मिनट से सुबह 8.26 मिनट के बीच किया जाएगा। इस दिन पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय रात 10.41 है।

पूजा विधि

कामदा एकादशी के दिन सुबह उठकर नहाने के बाद साफ कपड़े पहने जाते हैं।

इसके बाद भगवान विष्णु को याद करते हुए व्रत का संकल्प लें।

पूजा करने के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।

इसके बाद प्रतिमा के सामने एक लोटे में जल, अक्षत, तिल और रोली डालकर रखें।

भगवान विष्णु को भोग में फल, दूध, फूल, पंचामृत और तिल आदि अर्पित करें।

इसके बाद घी का दीपक जलाएं और मन में श्रीहरि और मां लक्ष्मी का स्मरण करें।

फिर विष्णु भगवान की आरती करते हुए मंत्रों का जाप करें और आखिर में व्रत कथा पढ़ने के बाद पूजा संपन्न होती है।

कामदा एकादशी की महिमा

सनातन धर्म में कामदा एकादशी का बड़ा महत्व है। ‘कामदा एकादशी’ का व्रत करने से सांसारिक जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है। ‘कामदा एकादशी’ का व्रत करने से साधक को 100 यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की मनोवांछित कामना होती है, इसलिए इसे कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। धर्म शास्त्र के अनुसार, जितना पुण्य हजारों वर्षों की तपस्या, दान और कन्यादान से मिलता है, उससे अधिक फल मात्र ‘कामदा एकादशी’ का व्रत करने से मिलता है। कामदा एकादशी को फलदा एकादशी भी कहते हैं।

Know the auspicious time of worship of kamada ekadashi on 19th april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2024 | 07:25 AM

Topics:  

  • Kamada Ekadashi
  • Lifestyle News
  • Lord Vishnu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.