Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उनसे करें कैसे हाल-ए-दिल बयां, कहीं देर न हो जाए, Propose Day पर प्रपोज करने के कुछ आइडियाज़ जानें

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 28, 2024 | 01:27 PM

कैसें करें अपने पार्टनर को प्रपोज ( गूगल)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम : यूं तो किसी से प्यार करना बहुत आसान है, पर जताना बड़ा ही मुश्किल। लेकिन, यह भी कहा जाता है, अगर किसी से आप बेहद प्रेम करते हैं, तो बिना देरी किए उस व्यक्ति से अपने दिल का हाल बयां कर देना चाहिए। अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, आज का दिन यानी ‘प्रपोज डे’ (Propose Day) वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है।

कैसे करें अपने पार्टनर को प्रपोज

इस दिन वर्षों से दिल में अटकी बात भी जुबां पर आ जाती है! जी हां, अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो 8 फरवरी आपके लिए बेहद खास है। ऐसे में तो आइए जानें प्रपोज डे पर आप किस तरह अपने क्रश का दिल जीत सकते हैं।

सनसेट पर करें प्रपोज

कहते हैं कि, सन सेट (Sunset) का समय सबसे रोमांटिक क्षणों में से एक होता हैं। ऐसे में अगर आप किसी सनसेट प्‍वाइंट पर अपने क्रश को प्रपोज करें तो ये काफी रोमांटिक हो सकता है। इसके लिए आप किसी पहाड़ी सीन, बीच या शांत गजह पर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं।

                                                                                  Sunset View

फेरिस व्हील झूले का करें चुनाव

आप चाहें तो फिल्मी स्टाइल में भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। कई लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए फेरिस व्हील झूला का चुनाव करते हैं। आप भी प्रपोज डे पर अपने पार्टनर से दिल की बात कहने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। आप अपने प्यार के साथ फेरिस व्हील झूले पर बैठकर दिल का हाल बयां कर सकते हैं।

                                                                                        Ferris Wheel Jhula

लॉन्ग ड्राइव

अगर आपके क्रश यानी आपके प्यार को सादगी पसंद है, तो आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी खूबसूरत जगह पर जाएं, जहां दूर तक शोर-शराबा न हो। आप पार्टनर को लॉन्‍ग वॉक पर ले जाएं और भावनाओं का सिंपल तरीके से इजहार करें। आप जितनी सच्‍चाई के साथ प्रपोज करेंगे बात उतने दिल तक जाएगी।

मूवी डेट का प्लान

प्यार का इजहार करने के लिए ‘मूवी डेट’ (movie date) भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप उनके साथ कोई रोमांटिक मूवी देख सकते हैं और इस दौरान आप अपने क्रश से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

कैंडल लाइट डिनर

सच कहूँ तो कैंडल लाइट डिनर (Candle Light Dinner) के बिना ‘प्रपोज डे’ (Propose Day) अधूरा सा लगता है। ऐसे में कैंडल लाइट डिनर रोमांटिक प्रपोजल के लिए क्लासिक आइडिया होता है। इसके लिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही किसी अच्‍छे रेस्‍त्रां में डिनर के लिए टेबल बुक करा लें और सरप्राइज प्लान करें। आप इस रोमांटिक मौके को खास बनाने के लिए वहां के स्टाफ से पहले ही बात कर कुछ अच्‍छा प्‍लान बना सकते हैं।

                                                                              Candle Light Dinner

Know some ideas to propose on propose day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2024 | 06:47 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर! 16 दिसंबर को कैसे टूटी पाक की सैन्य ताकत, जानें भाषा से बगावत तक का सच

2

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

3

लक्षद्वीप की सुंदरता नहीं है मालदीव से कम, लेकिन ट्रिप से पहले जान लें कितना आएगा खर्च

4

नकली iPhone और Apple प्रोडक्ट्स से कैसे बचें? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये आसान तरीके

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.