Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है म्यूजिक डे 2024, जानिए किस देश में कैसे सेलिब्रेट होता है यह दिन

आज 21 जून को विश्व संगीत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन संगीत के उन सुरों की तरह होता है जिसे हर वक्त गुनगुना सकें। संगीत हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 21, 2024 | 10:13 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

आज 21 जून को कई खास दिनों के लिए खास माना जाता है इस दिन योग दिवस के अलावा विश्व संगीत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन संगीत के उन सुरों की तरह होता है जिसे हर वक्त गुनगुना सकें। संगीत हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है इसके बिना शायद ही किसी का जीवन पूरा हो, तनाव और चिंता को दूर करने का सबसे खास जरिया संगीत होता है। इस म्यूजिक डे को दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरीके से मनाते है जानते है इसके बारे में।

2 / 6

भारत- म्यूजिक डे का सेलिब्रेशन भारत के लिए भी बहुत खास होता है इस दिन अलग-अलग शहरों में संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बड़े शहरों में कॉन्सर्ट्स, वर्कशॉप्स और लाइव परफॉर्मेंस होती हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। संगीत दिवस को लेकर टेलीविजन और रेडियो पर विशेष संगीत कार्यक्रम प्रसारित होते हैं और पुराने और नए गानों के साथ-साथ लाइव परफॉर्मेंस भी दिखाए जाते हैं।

3 / 6

अमेरिका -विश्व म्यूजिक दिवस के दिन अमेरिका में भी अलग ही जश्न और शानदार नजारा देखने के लिए मिलता है। इस देश के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और अन्य बड़े शहरों में मुफ्त कॉन्सर्ट होते है तो लोग इन जगहों पर इकट्ठा होकर संगीत का मजा लेते है। इस दौरान लोकल आर्टिस्ट से लेकर बड़े-बड़े म्यूजिशियन तक सभी म्यूजिक पर झूमते हैं और लोगों को इंजॉय कराते है।

4 / 6

ब्रिटेन- इस देश के लिए आज का दिन 'मेक म्यूजिक डे' के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान म्यूजिक शो आयोजित होते है जिसमें हर उम्र के लोग मस्ती करते है और म्यूजिक पर थिरकते है। पब, क्लब, पार्क और सड़कों पर लोग लाइव म्यूजिक का आनंद लेते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी बांटते हैं।

5 / 6

फ्रांस - आज विश्व म्यूजिक दिवस के दिन फ्रांस में बड़ी धूमधाम देखने के लिए मिलती है यहां पर पूरे देश में हर तरह के म्यूजिक कॉन्सर्ट होते है जो मुफ्त आयोजित होते है। इस दौरान लोग सड़कों, पार्को और कैफे में अलग- अलग तरीके से डांस को सेलिब्रेट करते है। इस संगीत के दिन को बड़े ही जश्न के रूप में मनाते हैं और खुशियां बांटने का दिन होता है।

6 / 6

जर्मनी - म्यूजिक डे का दिन जर्मनी के लिए भी बेहद खास होता है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न शहरों में लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस होते हैं और लोग सड़कों पर नाचते-गाते नजर आते हैं। इस देश में इसे लोगों के बीच म्यूजिक के जरिए खुशियां बांटने का दिन मानते है।

Know how world music day is celebrated in which country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2024 | 10:13 AM

Topics:  

  • World Music Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.