- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know How To Get Rid Of Eating Soil Habit Of Children
अगर बच्चे को मिट्टी खाने की पड़ गई हो आदत, तो छुड़ाने के लिए आजमाएं ये कारगर नुस्खे
- Written By: अनिल सिंह

सीमा कुमारी@नवभारत
बच्चे मन के सच्चे होते हैं’ यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। छोटे बच्चे हमेशा अपनी शरारत से बड़ों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में कई बार छोटे बच्चे बुरी आदत (Habbit) का शिकार हो जाते हैं। पेरेंट्स की लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे इन आदतों के छोड़ने का नाम ही नहीं लेते हैं। इसी कड़ी में कई बच्चों को बचपन में मिट्टी खाने (Eating Soil) की आदत हो जाती है। मिट्टी खाने से न सिर्फ बच्चों को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है बल्कि, मिट्टी खाने के कारण बच्चों को पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में यदि आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है तो आप कुछ खास तरीके अपनाकर उसकी यह आदत छुड़वा सकते हैं। आइए जानें आप बच्चे के मिट्टी खाने की आदत को कैसे छुड़वा सकते हैं।
छोटे बच्चे अक्सर खाली समय में मिट्टी खाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में आप उन्हें मिट्टी खाने से रोकें। आप चाहें तो बच्चों को किसी काम में व्यस्त रख सकते हैं। इससे बच्चे धीरे-धीरे मिट्टी खाना कम कर देंगे और धीरे-धीरे खुद ही यह आदत बिल्कुल छोड़ देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
ग्रीन टी पीने के बाद बैग्स फेंकने की न करें भूल! डार्क सर्कल से लेकर घर की बदबू तक, इन 5 तरीकों से करें यूज
अब होली के मौके पर रसोई में नहीं होगी भागदौड़, स्मार्ट किचन रोबोट आपके लिए बनाएगा खाना
जानकारों की मानें तो बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने में लौंग मददगार साबित होती है। इसके लिए बच्चे को लौंग पानी पिलाएं। अगर बच्चा लौंग पानी न पिएं, तो शहद मिलाकर दें। इसके लगातार सेवन से बच्चे की मिट्टी खाने की आदत से मुक्ति मिलती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे के शरीर में यदि कैल्शियम की कमी हो वह तब भी मिट्टी खाना शुरू करते हैं। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह लेकर कैल्शियम रिच डाइट देकर बच्चों को बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं जिससे बच्चे मिट्टी खाना पूरी तरह से छोड़ देंगे।
केला सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। केला खाने से वजन बढ़ता है। साथ ही बच्चे के शारीरिक विकास में सहयोग करता है। इसके लिए बच्चे को शहद और दूध में केला मसलकर खिलाएं। इससे क्रेविंग की समस्या नहीं होती है। साथ ही बच्चे का पेट हमेशा भरा रहता है। इससे बच्चे की मिट्टी खाने की आदत छूट जाती है।
बच्चों को मिट्टी खाते हुए देख पेरेंट्स गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें डांटने लगते हैं ऐसे में बच्चे भी पेरेंट्स के डर से बच्चे छुपकर मिट्टी खाना शुरु कर देते हैं। इसलिए बच्चों को डांटने या मारने की जगह आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें और उन्हें मिट्टी खाने के नुकसानों के बारे में बताएं।
Know how to get rid of eating soil habit of children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
May 29, 2026 | 10:07 PMBollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
May 29, 2026 | 10:06 PM‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
May 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














