Karwa Chauth Checklist: क्या पहले खरीदें और क्या आखिरी में? पूजा-सामग्री और श्रृंगार की स्मार्ट चेकलिस्ट

Karwa Chauth: करवा चौथ की तैयारी में आखिरी दिन भागदौड़ से बचना है, तो खरीदारी की प्लानिंग पहले से कर लें। जानिए पूजा-सामग्री, साड़ी, ज्वेलरी, मेहंदी और मेकअप में पहले और बाद में क्या खरीदें।
Karwa chauth shopping puja samagri makeup checklist.
करवाचौथ लिस्टफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • साड़ी, ब्लाउज और ज्वेलरी की खरीदारी पहले ही कर लें।

  • पूजा की थाली और व्रत की सामग्री की चेकलिस्ट बनाकर रखें।

  • मेहंदी, ताजे फूल और फल जैसी चीजों की खरीदारी सही समय पर करें।

Karwa Chauth Preparation: करवा चौथ पर व्रत की तैयारी के साथ साड़ी, ज्वेलरी, मेकअप और पूजा की सामग्री जुटाने का काम भी होता है। अगर हर चीज की खरीदारी आखिरी दिन के लिए छोड़ दी जाए, तो लास्ट मोमेंट में भागा-दौड़ी हो सकती है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को है। ऐसे में अभी से खरीदारी की योजना बनाकर त्योहार की तैयारियां आसान की जा सकती हैं।

करवा चौथ से 5-7 दिन पहले खरीदें ये चीजें

साड़ी, सूट और ब्लाउज

अगर आप करवा चौथ पर नई साड़ी या सूट पहनना चाहती हैं, तो इसे पहले ही खरीद लें। लाल, मैरून, गुलाबी या अपनी पसंद के दूसरे रंग चुन सकती हैं। साथ में मैचिंग ब्लाउज, पेटीकोट और फुटवियर भी देख लें। अगर ब्लाउज की फिटिंग ठीक नहीं है, तो उसे समय रहते ठीक करवाएं।

ज्वेलरी और सोलह श्रृंगार

साड़ी के साथ पहनने के लिए झुमके, हार, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और दूसरी जरूरी चीजें एक भी पहले से खरीद कर एक तय जगह पर रख लें। अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक या हल्की ज्वेलरी का चयन करें। इससे त्योहार के दिन मैचिंग एक्सेसरीज खोजने में समय नहीं जाएगा।

पूजा की थाली और दोबारा इस्तेमाल होने वाला सामान

पूजा के लिए करवा, छलनी, थाली, दीपक, पूजा की चौकी और कथा की किताब जैसी चीजें भी पहले ही जुटा लें। घर में इनमें से कोई सामान पहले से मौजूद है, तो उसे साफ करके रख सकती हैं। हर परिवार में पूजा करने का अपना तरीका होता है, उसका पालन करते हुए सामग्री की सूची बनाएं।

करवा चौथ से 2-3 दिन पहले करें ये तैयारी

मेहंदी लगवाने की बुकिंग

करवा चौथ का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा है। अगर आप भी मेहंदी लगवाती हैं, तो पहले से डिजाइन चुन लें और पार्लर या मेहंदी आर्टिस्ट से समय फिक्स कर लें। त्योहार में बुकिंग मिलने में परेशानी हो सकती है। घर पर मेहंदी लगानी है, तो कोन पहले से खरीदकर उसकी पैकिंग और एक्सपायरी आदि जांच लें।

मेकअप और स्किनकेयर की जांच

अपनी मेकअप किट निकालकर चेक कर लें। फाउंडेशन या बीबी क्रीम, कंसीलर, सेटिंग पाउडर, ब्लश, काजल, लिपस्टिक और मेकअप रिमूवर जैसी चीजों को चेक कर लें। जो चीजें खत्म हो गई हैं, उन्हें पहले ही खरीद लें। नया मेकअप या स्किनकेयर प्रोडक्ट त्योहार के दिनों में ट्राई करने से बचें।

सरगी और बायना की तैयारी

अपने परिवार की रीति-रिवाज के अनुसार सरगी और बायना की सूची बना लें। सूखे मेवे, पैक्ड मिठाइयां, मठरी और दूसरी लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली चीजें पहले खरीदी जा सकती हैं। अगर सास या परिवार के किसी सदस्य के लिए कपड़े या उपहार लेना है, तो उसे भी पहले से ही तैयार कर लें।

करवा चौथ की सुबह खरीदें ये चीजें

पूजा के लिए ताजे फूल और फल

ताजे फूल, माला और फल पूजा के दिन खरीदें। इन्हें साफ जगह पर रखें और फल खरीदते समय उनकी ताजगी देख लें।

पूजा की थाली सजाएं

थाली में करवा, दीपक, रोली, चावल, मौली, मिठाई और दूसरी जरूरी सामग्री व्यवस्थित कर लें। छलनी और पानी रखने का बर्तन भी साथ रख दें। इससे पूजा के समय छोटी-छोटी चीजें ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Karwa chauth shopping puja samagri makeup checklist.
Aloe Vera for Face: क्या रोज चेहरे पर एलोवेरा लगाना सही है? जानें कितनी देर रखें और किन गलतियों से बचें

कपड़े और मेकअप का ट्रायल

एक बार पूरी साड़ी या सूट पहनकर देखें। ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप भी चेक कर लें। अगर साड़ी की पिन, ब्लाउज का हुक या कोई एक्सेसरीज गायब है, तो उसे उसी दिन ठीक कर लें। आखिरी दिन खरीदारी को कम से कम रखें। सुबह की सरगी के लिए भी रात में ही तैयारी कर लें।

करवा चौथ की स्मार्ट चेकलिस्ट

  • साड़ी या सूट, ब्लाउज और फुटवियर

  • ज्वेलरी, चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर

  • मेहंदी और मेकअप का सामान

  • करवा, छलनी, पूजा की थाली और दीपक

  • रोली, चावल, मौली और कथा की किताब

  • सरगी और बायना की सामग्री

  • ताजे फूल, फल और मिठाई

  • चंद्र दर्शन और व्रत खोलने के लिए जरूरी सामान

करवा चौथ की खरीदारी को अलग-अलग दिनों में बांटने से बजट और समय, दोनों को अच्छी तरह से संभाला जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com