नई दिल्ली: हार साल की तरह इस साल भी सुहागन महिलाएं बड़े उत्साह के साथ करवा चौथ की राह देख रहे है। जी हां सुहागन महिलाओं का सबसे खास त्यौहार यानी करवाचौथ जल्द ही आने वाला है। इस दिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती है और भगवान से अपने पति के लंबी आयु के लिए कामना करती है। यह दिन सभी सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पति- पत्नी एक दूसरे को खास महसूस कराने के लिए इस दिन की खास बधाइयां देते है।
आपको बता दें कि करवा चौथ की तिथि गुरुवार 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और शुक्रवार 14 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। ऐसे में आप करवा चौथ की ढेर सारी तैयारियां कर रहेंगे होंगे, तो आपके इस तयारी को पूरा करने के लिए आज हम आपके लिए करवाचौथ के खास मौके पर विश करने के लिए बधाई संदेश लेकर आएं है।
चांद की रोशनी ये पैगाम लाई
करवा चौथ पर सबके मन में खुशियां लाई
सबसे पहले हमारी तरफ से आपको
करवा चौथ की ढेर सारी बधाई
Happy karva Chauth 2022
करवा चौथ का पावन व्रत
आपके लिये मैंने किया है
क्योंकि आपके ही प्रेम और सम्मान ने
मेरे जीवन को नया रंग दिया है
Happy karva Chauth 2022
व्रत रखा है मैंने
बस एक प्यारी-सी ख्वाइश के साथ
हो लम्बी उम्र तुम्हारी और
हर जन्म मिले हमें एक-दूसरे का साथ
Happy Karva Chauth 2022
जो हमें आपकी एक झलक मिल जाए
तो ये व्रत सफल हो जाए
हम तो बैठे हैं आपके इंतजार में
आप आएं और ये व्रत पूरा कर जाए
Happy karva Chauth 2022
करवा चौथ के इस खास त्योहार पर इन खास संदेशों के जरिए आप अपने जीवनसाथी (पति) (पत्नी) को बधाइयां दे और रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत करें।