Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ऐसी’ अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत, पर ये नियम जान लें

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 12:11 PM

Karwa Chauth 2023

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘करवा चौथ'(Karwa Chauth 2023) का व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं मां गौरी का पूजन करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत करती हैं। सुहागिनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भी रखा जाता हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा करने का विधान है, पर कुंवारी लड़कियां भी व्रत रख सकती हैं। कहा जाता है कि अविवाहित लड़कियां अपने मंगेतर, प्रेमी या फिर जिसे वो अपना जीवनसाथी मान चुकी हों, उनके लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। मान्यता है कि, इससे उन्हें करवा माता का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। लेकिन, कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ का व्रत व पूजन के नियम अलग होते हैं। इसलिए यदि आप अविवाहित हैं और करवा चौथ का व्रत रखना चाहती हैं तो सबसे पहले नियमों के बारे में पूरी तरह जान लें। आइए जानें इस बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

घर में केला लगाने से चमकती है किस्मत, जानिए क्या है वास्तु नियम

रविवार के दिन किया ये उपाय, दूर हो सकती हैं हर तरह की मुश्किलें

आपकी उंगलियां बताती हैं आपका व्यक्तित्व, भविष्य से जुड़ी बातें भी!

2026 में और असरदार साबित हो सकते हैं विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जानिए क्या कह रहा है राशिफल!

ज्योतिष गुरु के अनुसार, सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं यानि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना जल भी ग्रहण नहीं करती। लेकिन, कुंवारी कन्याओं के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। उन्हें इस दिन निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए और दिन में फलाहार अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि सही मायने में करवा चौथ का निर्जला व्रत विवाह के बाद शुरू होता है। क्योंकि, उन्हें सरगी आदि नहीं मिल पाती है।

करवा चौथ व्रत में भगवान शंकर, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा का पूजन किया जाता है।  लेकिन, कुंवारी कन्याओं को करवा चौथ के व्रत में केवल मां करवा की कथा सुननी चाहिए व भगवान शंकर एवं माता पार्वती का पूजन करना चाहिए।

कहते है यदि कोई अविवाहित लड़की करवा चौथ का व्रत रख रही है तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चंद्रमा को जल अर्पित न करें। बल्कि तारों को जल देकर व्रत का पारण करना चाहिए। चंद्रमा को अर्घ्य शादी के बाद दिया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है।

अविवाहित लड़कियां यदि करवा चौथ का व्रत कर रही हैं तो उन्हें थाली घुमाने और करवा बदलने की रस्म नहीं करनी चाहिए। यह रस्म केवल शादीशुदा महिलाओं के लिए ही होती है और इसके लिए शादी तक का इंतजार करना चाहिए।

आमतौर पर करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य देती हैं और व्रत खोलती हैं। यदि कोई अविवाहित लड़की चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती है तो उसे पूजा के समय छलनी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Karva chauth fasting rules for unmarried girls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2023 | 06:32 AM

Topics:  

  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.