पाकिस्तान का कराची दुनिया के सबसे बदतर शहरों में शामिल, रहने लायक नहीं रहा शहर

पाकिस्तान का सबसे बड़ा व व्यावसायिक राजधानी कराची दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में शुमार हो चुका है। EIU ने 2025 के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में कराची को निचले 5 स्थानों में रखा है।
पाकिस्तान का कराची रहने लायक नहीं, विश्व के 5 सबसे खराब नगरों में शामिल
पाकिस्तान का कराची रहने लायक नहीं (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

कराची: पाकिस्तान जिस कराची की बात करते नहीं थकता वह कराची रहने ही लायक नहीं है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने इस साल के सबसे अधिक और सबसे कम रहने योग्य शहरों की सूची जारी की है। एजेंसी ने 2025 में दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों का खुलासा किया जिसमें पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची का नाम शामिल था। थिंक टैंक ने 2025 के लिए दुनिया भर के 173 शहरों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्थिरता, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण के आधार पर मूल्यांकन करते हुए रैंकिंग दी।

कराची की यह हालत बताती है पाकिस्तान की असली तस्वीर क्या है। जहां एक तरफ दुनिया के बड़े शहर स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं कराची कचरे, ट्रैफिक जाम, जल संकट और हिंसा से जूझ रहा है। यह रिपोर्ट पाकिस्तान की शहरी प्रशासनिक नीतियों पर करारा तमाचा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर हालात न सुधरे, तो कराची जैसे शहरों में जीवन और भी कठिन होता जाएगा।

दुनिया के 10 सबसे रहने योग्य शहरों की सूची

1. कोपेनहेगन, डेनमार्क

2. वियना, ऑस्ट्रया

3. ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

4. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

5. जिनेवा, स्विट्जरलैंड

6. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

7. ओसाका, जापान

8. ऑकलैंड, न्यूजीलैंड

9. एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया

10. बैंकूवर, कनाडा

सबसे ज्यादा रहने योग्य शहर

2025 में सबसे ज्यादा रहने योग्य शहरों में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्थिरता, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए परफेक्ट स्कोर प्राप्त करने के बाद कोपेनहेगन ने जीत हासिल की, जबकि वियना स्विस शहर ज्यूरिख के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा, जबकि स्विट्जरलैंड का जिनेवा सूची में 5वें स्थान पर रहा।

EIU की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के 173 शहरों को मूल्यांकन में शामिल किया गया। जहां डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन सबसे ऊपर रही, वहीं कराची जैसे शहर सुविधाओं की भारी कमी, अस्थिरता और प्रदूषण के कारण सबसे निचले पायदान पर रहे। कराची को अक्सर पाकिस्तान का दिल और आर्थिक इंजन कहा जाता है, लेकिन इस रिपोर्ट ने उसकी सच्चाई सबके सामने ला दी। यह रैंकिंग पाकिस्तान की शहरी योजनाओं, कानून-व्यवस्था और पर्यावरणीय संकटों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की सूची में यूरोप और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

2025 की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, कोपेनहेगन ने इस बार पहला स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और जिनेवा ने शीर्ष पांच में जगह बनाई। इन शहरों को शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे क्षेत्रों में परफेक्ट स्कोर मिले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com