क्या होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही टिकट, IRCTC के इस खास फीचर सब होगा आसान
- Written By: दीपिका पाल
मास्टर लिस्ट फीचर क्या है (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते हैं मार्च के अंत में होली का त्योहार (Holi 2024) आने वाला है वहीं पर घर दूर रहने वालों को त्योहार मनाने के लिए अपने शहर जाना होता है। कंफर्म टिकट (Confirm Ticket) नहीं मिलने के कारण अक्सर दिक्कतें आती है। अगर आप भी इस बार ट्रेन से घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ट्रेनों के रिजर्वेशन और टिकट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए रेलवे का ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म IRCTC का मास्टर लिस्ट फीचर मदद करता है।
क्या है मास्टर लिस्ट फीचर
यहां पर IRCTC प्लेटफॉर्म पर मौजूद Master List Feature की बात की जाए तो, इसके जरिए आपको तत्काल टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलती है। एक तरह से यह उनके लिए होता है जिन्हें तत्काल टिकट बुक करने के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। यह एक तरह से टिकट बुक करने की सबसे आसान प्रक्रिया होती है।
इसके जरिए तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए तारीख से एक दिन पहले एप्लाई करना होता है। समय से टिकट बुक करने की जरूरत होती है इसलिए इस एप के जरिए सारी डिटेल्स भरकर रख सकते है। जब तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है तो बस पैमेंट करने की जरूरत होती है।
सम्बंधित ख़बरें
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
Cool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
जानिए कैसे करें मास्टर फीचर का प्रयोग
यहां पर IRCTC के जरिए स्टेप्स फॉलो करते हुए इस फीचर का प्रयोग कर सकते है, जो इस प्रकार है…
1- सबसे पहले आप भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट अपने फोन में खोलें।
2- इसके बाद My Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3- My Account में आपको My Profile के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4- इसके बाद आपको एड मोडिफाय मास्टर लिस्ट लिखा हुआ नजर आएगा।
5- यहां पर आपको अपनी सभी जानकारी भर के Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
6- इस तरह आपका मास्टर लिस्ट अकाउंट तैयार हो चुका है।
7- इस तरह जैसे ही तत्काल टिकट बुकिंग लाइन खोली जाएगी, तो आप तुरंत My Passenger List के ऑप्शन पर क्लिक कर के टिकट बुक कर लें।
8- आपको अब कोई डिटेल फील नहीं करनी पडे़गी। आपको बस पेमेंट करना होगा।
