न्यूटेला के जनक का निधन (सौ.सोशल मीडिया)
Francesco Rivella Died: नुटेला के जनक कहे जाने वाले फ्रांसेस्को रिवेला का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। नुटेला का उपयोग आज भी लोग कर रहे है यह बेहतरीन उत्पाद में से एक है। नुटेला के पहले संस्करण को मूल रूप से जियानडुजोत कहा जाता था। इसमें अविष्कारक ने बदलाव किए और फिर इसका नाम नुटेला नाम से जाना जाने लगा।
आपको बताते चलें कि, नुटेला के जनक रिवेला के करियर की बात करें तो, 1952 में फेरेरो – एक इटालियन चॉकलेट और कन्फेक्शनरी कंपनी – में काम करना शुरू किया था, जो कि नुटेला के दुनिया के सामने आने से एक दर्जन साल पहले की बात है।वह 25 वर्ष के थे और उन्होंने ट्यूरिन से ब्रोमैटोलॉजिकल केमिस्ट्री में डिग्री हासिल की थी। रिवेला ने फेरेरो के “केमिस्ट्री रूम” में काम किया, जहां ब्रांड की कुछ सबसे प्रतिष्ठित कृतियों का जन्म हुआ।
आपको बताते चलें कि,वह 25 वर्ष के थे और उन्होंने ट्यूरिन से ब्रोमैटोलॉजिकल केमिस्ट्री में डिग्री हासिल की थी। रिवेला ने फेरेरो के “केमिस्ट्री रूम” में काम किया, जहां ब्रांड की कुछ सबसे प्रतिष्ठित कृतियों का जन्म हुआ। इसके अलावा वे फरेरो टीम के हिस्से जब तक रहे सही स्वाद की खोज में सामग्रियों के सम्मिश्रण, शोधन और स्वाद द्वारा नए उत्पादों को विकसित करने के लिए कच्चे माल का अध्ययन करने के लिए जिम्मेदार थी।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
नुटेला की मुख्य सामग्री चीनी और ताड़ का तेल (50% से अधिक) है। इसमें 13% हेज़लनट, कोको ठोस और स्किम्ड दूध भी शामिल है। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में, नुटेला में सोया उत्पाद शामिल हैं। कई देशों में नुटेला को “हेज़लनट क्रीम” के रूप में बेचा जाता है। नुटेला के पहले संस्करण को मूल रूप से जियानडुजोत कहा जाता था, जो जियानडुजा से उत्पन्न हुआ था जो चॉकलेट और हेज़लनट्स से बना एक मिठाई है।