International Yoga Festival 2025: आज से हो रही है यहां योग फेस्टिवल की शुरुआत, जानिए क्या-क्या होगा इसमें खास
आज यानि 1 मार्च से ही ऐसे ही अंतर्राष्ट्रीय योगा फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है जिसमें दुनियाभर के योग प्रेमी हिस्सा ले सकते है। यहां इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल एक हफ्ते चलने वाले वाला बड़ा आयोजन है।
- Written By: दीपिका पाल
इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल (सौ.सोशल मीडिया)
International Yoga Festival 2025: योग, यानि आतंरिक और बाहरी दोनों रूपों में आपको हेल्दी रखने का तरीका। योग के साथ ही हम कई बीमारियों से बचे रहते है और रोजाना योग करने के फायदे भी होते है। योग शरीर और मन दोनों को कई तरह से फायदे पहुंचाता है और फिट रखता है। आज यानि 1 मार्च से ही ऐसे ही अंतर्राष्ट्रीय योगा फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है जिसमें दुनियाभर के योग प्रेमी हिस्सा ले सकते है। यहां इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल एक हफ्ते चलने वाले वाला बड़ा आयोजन है। चलिए जानते हैं इस फेस्टिवल में और क्या होगा खास…
किस जगह पर आयोजित हो रहा है ये फेस्टिवल
आपको बताते चलें कि, यह इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल हर साल की तरह इस बार भी मनाया जा रहा है। यह उत्तराखंड में ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित किया जा रहा है इसमें दुनिया भर के योग प्रेमी पहुंचेंगे और योग क्रियाएं करेंगे।
इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया फ्रि में मेडिकल हेल्थ चेक-अप
Cholesterol Diet: हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो सुबह नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड्स, बिगड़ सकता है हार्ट हेल्थ
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Karonda Benefits: Weight loss से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए करौंदा के 5 बेहतरीन हेल्थ बेनेफिट्स
क्या होगा इस इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में खास
यहां पर ऋषिकेश में होने वाले इस फेस्टिवल की बात की जाए तो, भारत के मशहूर योग गुरु और विदेशों से आए योग गुरु अपना -अपना एक्सपीरियंस शेयर करते है। इस फेस्टिवल में अलग-अलग प्रकार के योग, जैसे हठ योग, अष्टांग योग, कुंडलिनी योग और विन्यास योग की क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं. मेडिटेशन सेशन, भारतीय संतो और ध्यान गुरुओ द्वारा आध्यात्म पर चर्चा की जाती है। इसके अलावा यहां पर योग दिवस पर सेल्फ -हेल्प और लाइट मैनेजमेंट पर इंटरैक्टिव सेंशस भी किए जाते हैं. यहां सिर्फ योग और आध्यात्म नहीं बल्कि आप गंगा आरती का भी अनुभव ले सकते हैं। यहां पर सप्ताह भर का आयोजन खास होगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ऋषिकेश में ऐसे लें सभी जगहों पर घूमने का मजा
आपको बताते चलें कि, यहां पर घूमने के लिए आप ऋषिकेश को एक्सप्लोर कर सकते है। यहां पर घूमने के लिए आपको कई जगहें मिलेगी इसमें सबसे पहले लक्ष्मण झूला और राम झूला जरूर देखें, जो गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक पुल हैं। इसके अलावा कुछ दूरी पर त्रिवेणी घाट स्थित है, जहां हर शाम भव्य गंगा आरती होती है. योग और ध्यान के लिए परमार्थ निकेतन आश्रम और स्वर्ग आश्रम बेहतरीन स्थान हैं, जहां आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया जा सकता है। यहां पर नेचर लवर और आध्यमिकता के लिए नीलकंठ महादेव मंदिर, कुंजापुरी मंदिर, और वशिष्ठ गुफा दर्शनीय स्थल हैं, जो पहाड़ों और गंगा के मनोरम दृश्यों से भरपूर हैं।
