International Numerology Day 2026: जन्मतिथि में छिपे हैं आपके स्वभाव के राज! जानिए 1 से 9 तक के मूलांक का मतलब

Mulank Kaise Nikale: आपकी जन्मतिथि का मूलांक आपके स्वभाव के बारे में क्या बताता है? अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक हर अंक का अलग अर्थ है। जानिए अपना मूलांक निकालने का तरीका और उससे जुड़ी खास बातें।
International numerology day mulank meaning birth date.
मूलांकफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जन्म की तारीख से अपना मूलांक निकालने का तरीका जानें।

  • 1 से 9 तक हर अंक का अर्थ अलग होता है।

  • अंक ज्योतिष को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझें।

Birth Date Numerology: न्यूमरोलॉजी या अंक ज्योतिष में हर अंक की अपनी एक खास ऊर्जा और विशेषता होती है। किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जाता है और इसी मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, पसंद, खूबियों और कमजोरियों के बारे में बताया जाता है।

कई लोग अपने करियर, रिश्तों और जीवन से जुड़े फैसलों के लिए अंक ज्योतिष पर विश्वास करते हैं। अगर आपके मन में भी आपकी जन्मतिथि का अंक आपके बारे में क्या बताता है, जानने की जिज्ञासा है, तो आइए समझते हैं 1 से 9 तक के मूलांक का मतलब और उन्हें निकालने का आसान तरीका।

कैसे निकालें अपना मूलांक?

मूलांक निकालने के लिए आपको केवल अपनी जन्मतिथि की जरूरत होती है। जन्म की तारीख के अंकों को तब तक जोड़ा जाता है, जब तक एक अंक न बच जाए। उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म 18 तारीख को हुआ है, तो 1+8= 9 होगा। ऐसे में आपका मूलांक 9 है। इसी तरह 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+4= 6   होगा। मूलांक निकालने में केवल जन्म की तारीख देखी जाती है, जबकि पूरी जन्मतिथि से भाग्यांक निकाला जाता है।

1 से 9 तक के मूलांक का मतलब

मूलांक 1

इस अंक का संबंध सूर्य से होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार एक मूलांक वाले लोग आत्मविश्वासी, लीडरशिप क्वालिटी वाले और महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने फैसले खुद लेना पसंद होता है।

मूलांक 2

इस अंक का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। ऐसे लोग संवेदनशील, भावुक, कल्पनाशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते है। इनकी खासियत रिश्तों में तालमेल बनाना होता है।

मूलांक 3

इस अंक का संबंध बृहस्पति से होता है। मूलांक 3 वाले लोगों को ज्ञान पसंद करने वाला, अनुशासित और क्रिएटिव माना जाता है। इन्हें नई चीजें सीखना और दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 का संबंध राहु से माना जाता है। इस मूलांक वाले लोगों को अलग तरीके से सोचने वाला, मेहनती और प्रैक्टिकल माना जाता है। इस मूलांक के लोग परंपरागत रास्तों के बजाय नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं।

मूलांक 5

इस अंक का संबंध बुध ग्रह से है। मूलांक 5 वाले लोगों का कम्युनिकेशन स्किल अच्छा होता है और उनका स्वभाव जिज्ञासु और बदलाव पसंद करने वाला होता है। इन्हें घूमना, नई जगहें एक्सप्लोर करना और नए लोगों से मिलना पसंद होता है।

मूलांक 6

शुक्र ग्रह से संबंध रखने वाले 6 मूलांक के लोग सुंदरता, कला, फैशन और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं। इन्हें परिवार और अपनों के साथ समय बिताना पसंद होता है।

International numerology day mulank meaning birth date.
Amla Navami 2026: घर में नहीं है आंवले का पेड़ तो कैसे करें पूजा? जानें आसान विधि और नियम

मूलांक 7

इस अंक का संबंध केतु ग्रह से जोड़ा जाता है। मूलांक 7 वाले लोगों को गंभीर, विचारशील और आध्यात्म में रुचि रखने वाला बताया जाता है। इन्हें अकेले समय बिताना और चीजों को समझना अच्छा लगता है।

मूलांक 8

मूलांक 8 का संबंध शनि से होता है। ऐसे लोगों को मेहनती, जिम्मेदार, धैर्यवान और लक्ष्य पर ध्यान देने वाला बताया जाता है। इस मूलांक के लोग सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास करने वाला माना जाता है।

मूलांक 9

इस अंक का संबंध मंगल से है। मूलांक 9 वाले लोगों को साहसी, ऊर्जावान, उदार और दूसरों की मदद करने वाला माना जाता है। ये अपने विचारों को लेकर पक्के होते हैं।