International Beer Day 2026: बियर पीने के शौकीन हैं, तो Beer Etiquette के ये 8 गोल्डन रूल्स जरूर जान लें

International Beer Day: बीयर पीना सिर्फ बोतल खोलकर गिलास में डालने भर का काम नहीं है। सही ग्लास चुनने से लेकर बीयर डालने के तरीके और सर्विंग तक, कुछ चीजें आपका बियर एक्सपीरियंस बेहतर बना सकती है।
International beer day 2026 beer etiquette tips in hindi
बियर डे फोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Beer Day 2026: हर साल अगस्त के पहले शुक्रवार को इंटरनेशनल बियर डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2007 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता क्रूज़ शहर से हुई थी। जेसी एवशालोमोव और उनके दोस्तों ने बियर कल्चर को सेलिब्रेट करने के लिए इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य ब्रुअर्स का सम्मान करना और दुनिया भर की अलग-अलग बीयर ट्रेडिशन को जानना है।

बढ़ती लोकप्रियता के बाद 2012 से इसे हर साल अगस्त के पहले शुक्रवार को मनाना शुरु किया गया। आज बियर डे दुनिया के 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम और आयोजन होते हैं।  

हमेशा साफ ग्लास में ही बीयर सर्व करें

बीयर के स्वाद और झाग को बनाए रखने के लिए साफ ग्लास का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। यदि ग्लास पर तेल, ग्रीस, डिटर्जेंट या धूल के कण मौजूद हों, तो बीयर की फोम जल्दी खत्म हो सकती है और स्वाद भी प्रभावित हो सकता है।

बीयर डालने का सही तरीका अपनाएं

विशेषज्ञों के अनुसार, बीयर को गिलास में डालते समय उसे लगभग 45 डिग्री के कोण पर झुकाकर रखना चाहिए। इससे सही मात्रा में फोम बनती है, जो बीयर की खुशबू और फ्लेवर को बेहतर तरीके से बनाए रखती है। इससे उसका टेस्ट मेंटेन रहता है।

खरीदने से पहले लेबल जरूर पढ़ें

बीयर खरीदते समय बेस्ट बिफोर डेट और लेबल पर लिखी जानकारी जरूर पढ़ें। बहुत पुरानी या एक्सपायरी के करीब पहुंच चुकी बीयर का स्वाद और गुणवत्ता दोनों पहले जैसी नहीं रहती।

सामग्री पर भी दें ध्यान

हर बीयर एक जैसी नहीं होती। उसकी सामग्री ही उसके स्वाद, बॉडी और क्वालिटी को तय करती है। लेबल पढ़कर आप यह समझ सकते हैं कि बीयर में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

सही फूड के साथ करें बियर पेयरिंग

बीयर और खाने का सही कॉम्बिनेशन स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है। मसालेदार भोजन के साथ अधिक फ्लेवर वाली बीयर और हल्के व्यंजनों के साथ हल्की बियर बेहतर मानी जाती है। हालांकि, यह आपकी पर्सनल चॉइस पर निर्भर करता है।

International beer day 2026 beer etiquette tips in hindi
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

जहां जाएं, वहां की लोकल बियर जरूर ट्राई करें

अगर आप किसी नए शहर या देश की यात्रा कर रहे हैं, तो वहां की स्थानीय बीयर का स्वाद जरूर लें। इससे उस क्षेत्र की ब्रूइंग परंपरा और फ्लेवर को करीब से जानने का मौका मिलता है।

बीयर की अलग-अलग स्टाइल को पहचानें

Lager, Wheat Beer, IPA, Stout, Porter और Belgian Ale जैसी कई तरह की बीयर उपलब्ध हैं। इनके स्वाद, खुशबू और बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं। इनकी जानकारी होने से अपनी पसंद की बीयर चुनना आसान हो जाता है।

जिम्मेदारी से करें बीयर का सेवन

बीयर का आनंद तभी बेहतर होता है, जब उसका सेवन सीमित मात्रा में और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। शराब पीने के बाद वाहन न चलाएं और हमेशा कानूनी आयु सीमा का पालन करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com