Interesting Facts: पतझड़ में ही पेड़ क्यों गिराते हैं अपनी पत्तियां? समझिए इसके पीछे का साइंस
पत्तियों में क्लोरोफिल के अलावा लाल और पीले पिगमेंट्स भी पाए जाते हैं, लेकिन वसंत और गर्मी के मौसम में क्लोरोफिल इन दोनों रंगों पर प्रभावी हो जाता है। इसके कारण वसंत और गर्मी के मौसम में केवल हरा रंग ही दिखाई देता है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - पिक्साबे
नवभारत डिजिटल डेस्क : जिस तरह क्लोरोफिल के कारण पत्तियों का रंग हरा होता है, वैसे ही कैरोटीनॉइड के कारण पत्तियां नारंगी-सुनहरे रंग की होती हैं और एंथोसायनिन के कारण लाल और गुलाबी रंग की होती हैं। सर्दियों में पेड़ इस प्रक्रिया को रोक देते हैं। सर्दियां आने से पहले ही पेड़-पौधे पतझड़ से सामना करने में जुट जाते हैं।
पेड़ों से पत्ते गिरना सीजनल डेवलपमेंट का हिस्सा है, जो पेड़ का सर्दियों में जीवित रहने का एक तरीका है। जिस तरह मनुष्य व जीव-जंतुओं के लिए जीवित रहने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती होती है, उसी तरह पेड़ों को अपनी एनर्जी और जीवित रहने के लिए प्रकाश संश्लेषण यानी फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
प्रकाश संश्लेषण यानी फोटोसिंथेसिस केवल हरी पत्तियां ही कर सकती हैं। उनमें मौजूद क्लोरोफिल की मदद से पेड़-पौधे धूप को सोख लेते हैं। पानी और कार्बन डाई ऑक्साइड को शर्करा में बदल देते हैं। क्लोरोफिल पौधों के लिए महत्त्वपूर्ण होता है, अतः पेड़-पौधे इसका पूरा इस्तेमाल करते हैं। क्लोरोफिल को छोटे-छोटे अणुओं में बदलकर तने-जड़ों में जमा कर लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
ईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
पत्तियों पर पाए जाते हैं पिगमेंट्स
वहीं, पत्तियों में क्लोरोफिल के अलावा लाल और पीले पिगमेंट्स भी पाए जाते हैं, लेकिन वसंत और गर्मी के मौसम में क्लोरोफिल इन दोनों रंगों पर प्रभावी हो जाता है। इसके कारण वसंत और गर्मी के मौसम में केवल हरा रंग ही दिखाई देता है, जबकि अक्टूबर-नवंबर के महीनों में क्लोरोफिल तने और जड़ों की तरफ जाने लगता है और पीला, लाल रंग सामने दिखाई देने लगता है।
देश की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
और भी हैं कारण
पत्तियों के गिरने का और भी कारण माना जाता है। सर्दी में जब पानी जम जाता है, तो पेड़ों को प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में पत्तियों की कोई उपयोगिता नहीं रहती, इसलिए पेड़ अपनी पत्तियों को गिराकर अपनी एनर्जी बचाते हैं। वसंत आने पर जब तापमान बढ़ने लगता है। तब तने-जड़ों में जमा क्लोरोफिल भी ऊपर आने लगता है। पेड़ हरी पत्तियों से भर जाता है। इस तरह पेड़ का सामान्य जीवन फिर से शुरू हो जाता है। पत्तियों का परिवर्तन पौधों के लिए एक बायोलॉजिकल प्रॉसेस है।
