Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इम्युनिटी तो बढ़ाता ही है, हार्ट को हेल्दी रखने में ‘इस’ फल का कोई जवाब नहीं

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Apr 03, 2023 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी-

गर्मियों के मौसम में कई तरह के फल आते है। इन फलों में से एक ‘खरबूजा’ (Muskmelon), जिसे गर्मियों में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो गर्मी आते ही अपनी डाइट में खरबूजा शामिल करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इसके कुछ हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में-

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

शरीर को सिग्नल देता है खाना, बार-बार की आदतें बनाती हैं सेहत, समझें पूरा गणित

प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्किल? फेफड़ों को डिटॉक्स करने के सबसे आसान और सस्ते तरीके

अब एंटीबायोटिक दवाओं की खुद कर सकेंगे पहचान, रैपर पर होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव!

Anemia During Pregnancy: गर्भावस्था में खून की कमी है साइलेंट किलर! जानें बचाव के ये जरूरी उपाय

कई लोगों का मानना है कि खरबूजे (Muskmelon) में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो डायबिटीज में नुकसानदायक हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। खरबूजे में मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने का काम करता है। सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

खरबूजा हमारी सेहत के साथ ही हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन A और बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी सहायक है। साथ ही यह मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करता है।

गर्मियों के मौसम में अक्सर पाचन की समस्या परेशान करती है। कुछ भी उल्टा सीधा, अधिक तेल मसाले वाला खाने का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पाचन को बेहतर रखने के लिए आप खरबूजे का सेवन कर सकते है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो खरबूजा का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और वायरस, बैक्टीरिया का खतरा भी दूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायक होता है।

अगर आप गर्मियों में नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करते हैं, तो इससे आप दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बच सकते हैं। दरअसल, खरबूजे में मौजूद फोलिक एसिड रक्त नलिकाओं (ब्लड वैसल्स) में खून के जमने या थक्का बनने से रोकते हैं, जिससे आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।

Increases immunity there is no answer to this fruit in keeping the heart healthy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

  • Health Tips
  • Muskmelon Benefits

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.