गणपति बप्पा से यदि चाहिए मनोवांछित फल का आशीष, तो चढ़ाएं इन वस्तुओं का भोग
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
-सीमा कुमारी
इस साल 31 अगस्त, बुधवार को ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का पावन त्यौहार मनाई जाएगी। देशभर में इस दिन से 10 दिन के लिए गणेशोत्सव आयोजित किया जाता है।
हर कोई मंगलमूर्ति को घर लाने की तैयारी कर रहा है। विघ्नहर्ता गणेशजी की घर में स्थापना कर दूर्वा चढ़ाने से लेकर उन्हें भोग लगाने तक, ये 10 दिन भक्तों के लिए बहुत ही खास होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Lord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
ऐसे में सबसे ज्यादा भक्तों को इस चीज की चिंता होती है कि वो रोजाना किन-किन चीजों का भोग लगाकर विघ्नहर्ता गणेशजी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें आप विघ्नहर्ता गणेशजी को भोग में कौन कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं-
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, मोदक (Modak) गणेशजी का सबसे प्रिय भोग कहा जाता है। अगर आप मोदक बना रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि वो नारियल और गुड़ का बना मोदक गणेश जी को सबसे ज्यादा पसंद है।
मंगलमूर्ति को केले का शीरा भी बहुत पसंद है। इसके लिए बस आप केले को मैश करें और शीरा बनाकर उसमें मैश किया हुआ केला और सूजी मिलाएं। ये भोग भी गणपति को बहुत ज्यादा पसंद है।
मोतीचूर के लड्डू और मोदक के अलावा गणेश जी को नारियल और चावल भी प्रिय है। इसके लिए बस आपको नारियल के दूध में चावल डालकर पकाना होगा। जैसे ही ये पक जाए उसका भोग गणेश जी को लगाएं।
विघ्नहर्ता गणेशजी ‘पायसम’ भी बहुत प्रिय है। ये खीर की तरह ही लगभग होता है। इसका भोग लगाने से भी गणपति प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा, पूरन पोली को भी गणपति को भोग लगा सकते हैं। ये भी उनके प्रिय भोग में से एक है।
