- Hindi News »
- Lifestyle »
- If You Like South Indian Food Then Try Vegetable Appe For Breakfast Know Its Recipe
अगर आपको साउथ इंडियन फूड है पसंद, तो नाश्ते में ट्राई करें ‘वेजिटेबल अप्पे’, जानिए इसकी रेसिपी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Social Media)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सर्दियों में अक्सर सुबह देर से नींद खुलती है। जिसकी वजह से सारे काम देर से होते हैं और ब्रेकफास्ट बनाने में भी समय लग जाता है। अगर आप भी रोजाना की इस लेट-लतीफी से परेशान रहती हैं। तो साउथ इंडियन फूड वेजिटेबल अप्पे डिश को ट्राई कर सकती हैं।ये ब्रेकफास्ट जल्दी तैयार तो होते ही हैं, बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद भी आते हैं। साथ ही खाने में सुपाच्य और बिना तले बन जाते हैं। तो आइए जानें वेजिटेबल अप्पे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
रवा – 1 कप
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Cucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
दही – 3/4 कटोरी
प्याज – 1
टमाटर – 1
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
हरी मिर्च – 2
राई – 1 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
वेजिटेबल अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद गाजर को कद्दूकस करें और शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया भी काट लें। अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें रवा डाल दें। इसके बाद दही और कटे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें और उसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
तय समय के बाद बैटर लें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद अप्पे बनाने का पॉट लेकर उसके ऊपर तेल डालकर चिकना कर दें। अब अप्पे के हर खाने में थोड़े-थोड़े राई के दाने डालें। इनके ऊपर वेजिटेबल अप्पे का बैटर डालें और ढककर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इन्हें पलटे और थोड़ा सा तेल ऊपर लगाएं और ढक कर दोबारा 2-3 मिनट तक पकाएं।
ध्यान रखें कि ‘वेजिटेबल अप्पे’ को तब तक पकाना है जब तक कि दोनों ओर से अप्पे सुनहरे होकर क्रिस्पी न हो जाएं । इसके बाद गैस बंद कर दें। इसी तरह सारे घोल से वेजिटेबल अप्पे तैयार कर लें । नाश्ते के लिए स्वादिष्ट अप्पे बनकर तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
If you like south indian food then try vegetable appe for breakfast know its recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










