अगर दूध पीना नहीं पसंद तो महिलाएं खाएं ये चीजें, शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
‘कैल्शियम’ हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा यह नसों, खून, मांसपेशियों और दिल की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। वैसे तो कैल्शियम की कमी किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन, आज ज्यादातर महिलाएं कैल्शियम की कमी से पीड़ित हैं और यह एक बहुत ही आम समस्या बन गई है।
खासकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। कैल्शियम की कमी से उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
Diabetes And Heart Attack Risk: डायबिटीज का अगला निशाना आपका दिल, इन साइलेंट संकेतों को न करें इग्नोर
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
हैरानी की बात तो यह है कि रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है लेकिन फिर भी आहार में इसकी मात्रा में भारी कमी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई महिलाओं को दूध पीना पसंद नहीं होता है तो कुछ को दूध डाइजेस्ट नहीं होता। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल है तो दूध की बजाए दूसरी चीजों से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकती हैं। आइए जानें उन चीजों के बारे में –
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 1 कटोरी दलिया में करीब 100mg कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। वहीं, दलिया का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी बेहद फायदेमंद है।
सोयाबीन में दूध के बराबर ही कैल्शियम होता है। जो लोग दूध नहीं पीते अगर वो रोजाना सोयाबीन का सेवन करें तो उनकी हड्डियां कमजोर नहीं होंगी।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियों के सेवन से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होंगी और उनका विकास होगा बल्कि इससे आप खुद को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा पाएंगे।
1 संतरा (150 ग्राम) करीब 60 मि.ग्रा. कैल्शियम के साथ विटामिन डी का भंडार माना जाता है। इसका सेवन ना सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि यह किडनी, आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
बादाम में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना 3-4 बादाम भिगोकर खाएं। बादाम सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं करता बल्कि हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
एक्सपर्ट्स बताते है कि, फलियां सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि आयरन, प्रोटीन, विटामिन्स से भी भरपूर होते हैं। 1/2 कप सफेद बीन्स में करीब 81 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
