Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली के दिन पूजा में अगर हुई ये गलतियां, तो हमेशा के लिए चली जाएगी ‘लक्ष्मी’

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 01, 2021 | 08:15 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का त्योहार ‘दिवाली’ इस साल 04 नवंबर, गुरुवार के दिन है। ‘दिवाली’ का त्योहार भारत सहित विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। चारों तरफ ‘माता लक्ष्मी’ की स्वागत के लिए दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। रंगोली बनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। क्योंकि, धन और वैभव की देवी ‘माता लक्ष्मी’ चंचल स्वभाव की होती हैं।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह हमेशा किसी के पास नहीं टिकतीं। जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि होती है, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। मां का आशीर्वाद रंक को भी राजा बना देता है और जिससे रूठ जाएं उनको रंक बना देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनको करने से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए घर छोड़कर चली जाती  हैं। क्योंकि, जाने-अनजाने हम ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। चलिए जानते हैं उन गलतियो के बारे में, जिनको ध्यान रखना चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी घर छोड़कर न जाएं –

सम्बंधित ख़बरें

क्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग की चीजें ही अर्पित करें। पूजा में भूलकर भी सफेद फूल या सफेद रंग की चीजें अर्पित न करें। ऐसा ना करने पर माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

शास्त्रों के अनुसार, घर में जूठे बरतन फैलाकर कभी नहीं रखना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं और ज्यादा दिन के लिए घर में नहीं रहतीं। इसलिए घर में हमेशा साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे मां की कृपा हमेशा बनी रहे और एक विशेष बात गौर करने वाली यह है कि दीवाली के दिन बिलकुल भी ऐसा न करें।

मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही गणेश जी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए और उसके बाद लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी की वंदना के बिना लक्ष्मी पूजा सफल नहीं होती है।

मां लक्ष्मी की पूजा में या उन्हें भोग लगाते समय तुलसी या फिर तुलसी मंजरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। तुलसी का विवाह विष्णु जी के विग्रह स्वरूप शलिग्राम से हुआ था। जिसके कारण एक तरह से रिश्ते में वह मां लक्ष्मी की सौतन बन गई।

गृहलक्ष्मी, यानी घर की महिलाओं या बाहर कहीं भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें मां लक्ष्मी का वास माना  जाता है। जिन घरों में लोग महिलाओं का अपमान करते हैं या  फिर उनके साथ मार-पीट करते हैं। उनके घर में कभी मां लक्ष्मी  का वास नहीं होता है। इसके साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों और गरीबों का अपमान करने पर भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए ऐसी गलती करनी की भूल कदापि न करें।

If these mistakes are made in worship on the day of diwali then lakshmi will be gone forever

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2021 | 08:15 AM

Topics:  

  • Diwali
  • Lakshmi Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.