Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐसे बनाएं अपने हाथों से ‘एलोवेरा-हल्दी फेस पैक’ और करें इस्तेमाल, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइंस, झुर्रियां दाग-धब्बे होना एक आम समस्या है। हालांकि, यह आम समस्या है, जिससे बहुत से लोगों को कम उम्र में ही परेशान होना पड़ता है। इसके पीछे बहुत से कारण जैसे स्मोकिंग, खराब खान-पान या फिर नींद की कमी को जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल एवं खानपान पर ध्यान रखकर इससे निजात पा सकते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 02, 2024 | 04:59 PM

एलोवेरा और हल्दी का फेसपैक(सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Benefits Of Aloe-Vera And Turmeric: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइंस, झुर्रियां दाग-धब्बे होना एक आम समस्या है। भले ही आप इसे छिपाने के लिए जितने भी उपाय कर लें, या तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का भी इस्तेमाल करें, लेकिन हकीकत तो यही है कि ये केमिकलयुक्त चीज़ें स्किन को और नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे, यानी एलोवेरा और हल्दी का मिश्रण अपनाकर इससे निजात पाया जा सकता है। आइए जानें इन घरेलू नुस्खों के बारे में-

एलोवेरा और हल्दी फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार,एलोवेरा और हल्दी फेस पैक फाइन लाइंस, झुर्रियां दाग-धब्बे आदि को हटाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

सम्बंधित ख़बरें

8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन

यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल

National Best Friend Day: हर राज का साथी, हर मुश्किल का हमसफर, आज है बेस्ट फ्रेंड को सेलिब्रेट करने का दिन

नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका-इजराइल रिश्तों में आई दरार? खुफिया गतिविधियों पर बढ़ी चिंता

इस पेस्ट तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल,चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे, माथे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।

एलोवेरा न सिर्फ त्वचा (skin) से झुर्रियों को हटाने में मददगार है, बल्कि यह त्वचा को टाइट भी रखता है। यह मुंहासे को दूर करता है और टैनिंग से भी छुटकारा दिलाता है।

आपको बता दें, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

यह त्वचा से फ्री रेडिकल्स को दूर करता है और झुर्रियों को कम करता है। इसके अलावा, हल्दी स्किन की रंगत में भी सुधार करती है और उसे चमकदार बनाती है।

अगर आप इस पैक को अच्छे से उपयोग करेंगे, तो हफ्तेभर में ही आपके चेहरे पर पोजिटिव बदलाव दिखने लगेंगे।

त्वचा में नमी बनी रहेगी, झुर्रियां कम होंगी और चेहरा स्वस्थ और जवान नजर आने लगेगा।

एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा पर निखार आता है और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होती हैं।
एलोवेरा स्किन से टोक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है। एलोवेरा और हल्दी फेस पैक में बीटा-कैरोटीन, आयोडीन, पोटेशियम और विटामिन होता है जो झुर्रियों को दूर करता है।

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर चेहरे की फाइन लाइंस, झुर्रियां दाग-धब्बे से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी।

 

How to use aloe vera turmeric face pack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 04:48 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.