कोहनी और घुटने के कालेपन को ऐसे करें दूर, त्वचा हो जाएगी साफ़
चेहरे के साथ-साथ अपनी कोहनी और घुटनों की भी देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपचार की मदद से इनके कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं।
- Written By: दीपिका पाल
कोहनी और घुटने को साफ करने के टिप्स (सोशल मीडिया)
चेहरे को चमकाने और गोरा बनाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करती हैं, लेकिन क्या आप अपनी कोहनी और घुटने पर भी इतना ही ध्यान दे पाती हैं ? शायद ही आपने कभी सिर्फ घुटने और कोहनी को साफ करने के लिए वक्त निकाला हो। अगर आप भी कोहनी और घुटने के कालेपन से परेशान हैं, तो ऐसे में आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप कोहनी और घुटने के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
1- ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल का तेल त्वचा को गोरा बनाने में काफी मददगार है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-E होता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। साथ ही ये त्वचा को मॉइस्चराइज भी रखता है और डैमेज स्किन को रिपेयर भी करता है।
2-इसके अलावा, आप बेकिंग सोडा की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच चीनी या नमक मिलाकर स्क्रब बनाना होगा, फिर इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर घुटने या कोहनी पर हल्के हाथों से मालिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
EXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
छत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
3-आप पेस्ट या स्क्रब को कोहनी और घुटनों पर 10-15 मिनट तक लगा कर छोड़ सकते हैं, थोड़ी देर बाद आप इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। फिर मॉइश्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखें।
4- नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C मौजूद होता है, जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।
5- खीरे की मदद से आप कोहनी और घुटनों का कालापन दूर कर सकते है। इसके लिए खीरे को गोल साइज में काट लें। अब खीरे की स्लाइस को कोहनी और घुटनों पर रब करे। 15 मिनट तक रगड़ने के बाद इसे 5 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इससे आपकी कोहनी और घुटने साफ होने लगेंगे। लेखिका-सीमा कुमारी
