डिनर का बढ़ाना चाहते हैं स्वाद, तो शामिल करें टमाटर की चटनी, नोट करें रेसिपी

अगर आप भी चटनी के काफी शौकीन है, तो आज हम आपको टमाटर की चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप फटाफट तैयार कर सकती हैं।
डिनर का बढ़ाना चाहते हैं स्वाद, तो शामिल करें टमाटर की चटनी, नोट करें रेसिपी
टमाटर की चटनी बनाने का तरीका(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चटनी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोगों को चटनी इतनी पसंद होती है कि वो बिना चटनी खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चटनी के काफी शौकीन है, तो आज हम आपको टमाटर की चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप फटाफट तैयार कर सकती हैं। आप इस आसान-सी रेसिपी की मदद से घर पर ही बाजार जैसा टमाटर की चटनी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका....

टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री 

  • टमाटर- 1 किलो (पके हुए)
  • प्याज- 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • लौंग-लहसुन- 2-3 (कद्दूकस किया हुआ)
  • अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई )
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक- 1 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1/4 कप
  • तेल- 1 टेबलस्पून
  • पानी- 1/2 कप
  • धनिया पत्ती (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटरस की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर 4 टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद प्याज, लहसुन और अदरक को बारीक के साथ लें। साथ ही हरी मिर्च को बारीक काट लें।
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर डालें।
  • इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक अच्छे से भूनें।
  • अब उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिक्स करें। साथ ही नमक भी मिलाएं।
  • फिर कटे हुए टमाटर को पैन में डालकर मिलाएं। इसके बाद ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट पकाएं।
  • जब टमाटर नरम न हो जाएं। तो उसे  मिक्सर में डालकर पीस लें। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार पानी भी मिला सकते हैं।
  • इसके बाद पीसे हुए मिश्रण को वापस पैन में डालें। फिर उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।
  • बस तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें।
  • फिर उसके ऊपर से ताजा धनिया से गार्निश करें।
  • बस आपकी गरमागरम टमाटर चटनी तैयार है, इसे रोटी या दाल-चावल के साथ आनंद लें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com