- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Make De Tan Face Pack At Home With Kitchen Ingredients
क्या धूप से झुलस गई है स्किन? किचन की इन 4 चीजों से घर पर बनाएं De Tan पैक, मिनटों में निखरेगी रंगत
De Tan Face Pack: तेज धूप के कारण स्किन टैन होना आम समस्या बन जाती है जिससे त्वचा बेजान और डल नजर आने लगती है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर की किचन में मौजूद चीजों से डिटेन पैक बना सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

चेहरे पर घरेलू फेस पैक लगाती महिला (सौ. AI)
Homemade De Tan Face Pack: इस चिलचिलाती गर्मी और धूप के कारण स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। जिसमें सबसे बड़ी समस्या सन टैनिंग की है। तेज धूप और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन अपनी प्राकृतिक रंगत खोने लगती है। जिसकी वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है।
अक्सर लोग टैनिंग को दूर करने के लिए पार्लर में महंगे डी टैन ट्रीटमेंट लेते हैं जिसपर हजारों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी कुछ चीजों से प्राकृतिक तरीके से टैनिंग को दूर किया जा सकता है। प्राकृतिक सामग्रियों से बना फेस पैक न केवल सुरक्षित होता है बल्कि यह त्वचा को गहराई से पोषण भी देता है। आइए जानते हैं उस खास घरेलू फेस पैक के बारे में जो टैनिंग को जड़ से मिटाने में माहिर है।
इन चीजों से तैयार करें डी-टैन पैक
इस होममेड डीटैन फेस पैक को बनाने के लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
Plants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
- बेसन: यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और अतिरिक्त तेल सोखता है।
- दही: इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को हटाने और स्किन को ब्लीच करने में मदद करता है।
- नींबू: विटामिन-सी से भरपूर नींबू दाग-धब्बों को हल्का करता है।
- हल्दी: अपनी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के कारण यह चेहरे पर निखार लाती है।
लगाने का सही तरीका
एक साफ कटोरी में दो चम्मच बेसन लें और उसमें दो चम्मच ताजी दही मिलाएं। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब यह एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट बन जाए तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे लगभग 25 से 30 मिनट तक सूखने दें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़ें:- College Fashion: गर्मियों में कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये कूल और स्टाइलिश आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
रखें इन बातों का ध्यान
कोई भी फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह फेस वॉश से साफ करें ताकि गंदगी निकल जाए। इसके अलावा अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह पैक न केवल चेहरे बल्कि कोहनी, घुटनों और पैरों की टैनिंग हटाने में भी उतना ही असरदार है।
प्राकृतिक तरीके प्रभावी होते हैं लेकिन यदि आपको किसी सामग्री से एलर्जी है तो विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। नियमित इस्तेमाल से आप बिना किसी केमिकल के पार्लर जैसा ग्लो घर बैठे पा सकती हैं।
How to make de tan face pack at home with kitchen ingredients
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 02:53 PMअकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
May 13, 2026 | 02:53 PMदिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
May 13, 2026 | 02:46 PMNEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PMखराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
May 13, 2026 | 02:42 PMमौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
May 13, 2026 | 02:34 PMअकोला: खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार; रासायनिक खादों के दाम 900 रुपये तक बढ़े, बढ़ी चिंता
May 13, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM














