Winter Laundry: ठंड में बिना धूप के जल्दी सुखाने हैं कपड़े? अपनाएं ये 7 आसान तरीके, नहीं आएगी सीलन की बदबू

Indoor Clothes Drying Tips: सर्दियों में धूप कम निकलने और हवा में नमी होने के कारण कपड़े सूखने में काफी समय लेते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर आप बिना धूप के भी कपड़ों को जल्दी सुखा सकते हैं।
how to dry clothes fast without sunlight winter.
कपड़े सुखानाफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों में कम तापमान और हवा में नमी के कारण कपड़े धीरे-धीरे सुखते हैं। ऐसे में उन्हें सही तरीके से सुखाना जरूरी है।

  • पंखे, एग्जॉस्ट फैन और कपड़ों के बीच पर्याप्त दूरी रखने से कपड़े जल्दी सूखते हैं।

  • गीले कपड़ों को लंबे समय तक एक-दूसरे के ऊपर रखने से सीलन और बदबू आ फैल जाती है।

सर्दियों में बिना धूप के कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं?

सर्दियों में जितने ज्यादा कपड़े धोने के लिए निकलते हैं, उतनी ही धूप कम निकलती है। ऐसे में कपड़े सुखाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। खासकर जब कई दिनों तक धूप न निकले। अगर आप भी गीले कपड़ों के सूखने का इंतजार करते रहते हैं, तो ये तरीके आपके काम आ सकते हैं।

कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ें

कपड़े धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह निचोड़ना जरूरी है। अगर वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करती हैं, तो स्पिन मोड चलाएं। इससे कपड़ों में बचा अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और उन्हें सूखने में कम समय लगेगा।

पंखे की हवा में सुखाएं

अगर धूप नहीं निकल रही है, तो कपड़ों को ऐसी जगह टांगें जहां पंखे की हवा पहुंचती हो। कपड़ों को एक-दूसरे से सटाकर न रखें। हवा का फ्लो अच्छा होने से उनमें मौजूद नमी जल्दी चली जाती है।

कपड़ों के बीच दूरी रखें

कई बार जगह बचाने के लिए हम कपड़ों को हैंगर पर बिल्कुल पास-पास टांग देते हैं या एक-दूसरे के ऊपर फैला देते हैं। ऐसा करने से हवा कपड़ों तक ठीक से नहीं पहुंचती। इसलिए हर कपड़े के बीच थोड़ी जगह रखें।

मोटे कपड़ों को पहले सुखाएं

जींस, स्वेटर, तौलिया और जैकेट जैसे मोटे कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लगता है। इन्हें धोने के बाद अच्छे से पानी निकालें और सबसे पहले सुखाने के लिए टांग दें। स्वेटर को हैंगर पर लटकाने के बजाय समतल जालीदार सतह पर सुखाएं, ताकि उसका आकार न बिगड़े।

एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें

अगर घर में बालकनी या खुली जगह नहीं है, तो कपड़ों को एग्जॉस्ट फैन वाले हवादार कमरे में सुखाएं, इससे कमरे में जमा नमी बाहर निकलने में मदद मिलेगी और बदबू नहीं फैलेगी।

how to dry clothes fast without sunlight winter.
Dry Skin के लिए 4 सबसे सस्ती चीजें, जो आपकी रसोई में पहले से हैं, सर्दियों में आएंगी काम

तौलिए की मदद लें

हल्के गीले छोटे कपड़ों के लिए एक साफ और सूखा तौलिया इस्तेमाल कर सकती हैं। कपड़े को तौलिए पर फैलाकर रोल करें और हल्के हाथों से दबाएं। तौलिया अतिरिक्त पानी सोख लेगा। इसके बाद कपड़े को हैंगर पर टांग दें।

कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद ही रखें

कपड़े बाहर से सूखे दिखते हैं, लेकिन उनकी सिलाई, जेब और मोटे हिस्से गीले रह जाते है। इसलिए अलमारी में रखने से पहले अच्छी तरह जांच लें। अधसूखे कपड़े रखने से सीलन और बदबू आ सकती है।