

Botox Injection: साइंस और AI के जमाने में यंग और खूबसूरत दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अब यह केवल सेलिब्रिटी तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि आम लोग भी अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए यह सर्जरी करा रहे हैं।
कॉस्मेटिक सर्जन की मानें, तो कॉस्मेटिक सर्जरी कराना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सर्जरी से पहले कई टेस्ट किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों में देश के लाखों लोगों ने Botox सर्जरी कराई है, इनमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग शामिल हैं।
बोटॉक्स एक प्रकार का इंजेक्शन होता है, जिसे मसल्स में लगाया जाता है। इंजेक्शन से मसल्स की एक्टिविटी कम हो जाती है और स्किन पर झुर्रियां नहीं दिखाई देती हैं। इसमें सर्जरी नहीं की जाती है बल्कि यह नॉन सर्जिकल कॉस्मेटिक इंटरवेंशन है, जो स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करता है। देखा जाता है कि 40 की उम्र के बाद चेहरे की मसल्स कमजोर यानी ढीली हो जाती हैं और इससे चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। इससे बचने के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन लगाया जाता है, जिसका असर 4-6 महीने तक रहता है और फिर इसे दोबारा लगवाना होता है।
एक्सपर्ट बताते हैं, बोटॉक्स ट्रीटमेंट एक बार में पूरे चेहरे पर नहीं किया जाता। इसे किसी भी एक एरिया को टारगेट करके किया जाता है। इसलिए इसका खर्च भी अलग-अलग होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस स्पेसिफिक जगह के लिए बोटॉक्स किया जा रहा है। हॉस्पिटल, सर्जन, दवाइयां समेत कई खर्च इस ट्रीटमेंट में शामिल होते हैं। आमतौर पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने का खर्च 20 से 25 हजार रुपये होता है। बोटॉक्स कराने से पहले डॉक्टर से आपको सभी चीजें डिस्कस कर लेनी चाहिए ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
वैसे तो बोटॉक्स को आम तौर पर सुरक्षित बताया जाता है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इंजेक्शन लगाने से पहले मरीज से उसकी स्किन और अन्य बीमारी संबंधित हिस्ट्री के बारे में पूछा जाता है। अगर कोई स्किन डिजीज या स्किन इन्फेक्शन से जूझ रहा है, तो ऐसी कंडीशन में बोटॉक्स इंजेक्शन अवॉइड किया जाता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि बोटॉक्स इंजेक्शन सिर्फ चेहरे पर लगाया जाता है, लेकिन हाथों और अंडर आर्म में ज्यादा पसीना आने पर यह इंजेक्शन हाथों पर भी लगाया जाता है। बोटुलिनम टॉक्सिन इंजेक्शन से होने वाले साइड इफेक्ट्स के ट्रीटमेंट सबके लिए अलग-अलग काम करते हैं। अधिकांश समस्याएं हल्की होती हैं और एक या दो दिन में ठीक भी हो जाती हैं। बोटॉक्स के बाद आपको निम्न समस्याएं हो सकती है-