Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी

Hair Care Tips: मेहंदी लगाने के बाद अकसर बाल रूखे और ड्राई हो जाते हैं। जानिए प्रियंका चोपड़ा की मां का आसान हेयर केयर टिप, जिससे बाल लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बने रह सकते हैं।
Henna hair care priyanka chopra mom trickprevent dryness
हेयर केयर(फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Henna Hair Care Tips: बालों को प्राकृतिक रंग और पोषण देने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है, लेकिन मेहंदी लगाने के बाद बाल बेदह रूऱे और फ्रिजी हो जाते हैं। इससे निपटने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने एक आसान घरेलू उपाय शेयर की है।  

इससे मेहंदी लगाने के बाद भी बाल नाइस एंड सॉफ्ट बने रहेंगे। इस उपाय से बालों में नमी बनी रहेगी और ड्राईनेस कम होगी।

मेहंदी में क्या मिलाती हैं डॉ. मधु चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा की मां बताती हैं कि वह मेहंदी को लगाने के बाद अच्छी तरह से सूखने देती हैं और धोने से पहले उसके ऊपर रोजमेरी और कास्टर ऑयल अप्लाई करती हैं, इससे उनके बाल मेहंदी के बाद भी मुलायम बने रहते हैं।

रोजमेरी और कास्टर ऑयल दोनों ही बालों को पोषण देने का काम करते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने वीडियो में मधु चोपड़ा बताती हैं कि उन्होंने आदिवासी तेल में रोजमेरी और कास्टर ऑयल मिलाकर मेहंदी के ऊपर अप्लाई किया है और इसमें उनकी हाउस हेल्प ने उनकी मदद की है। इस मिक्सचर को अप्लाई करने के बाद वो इसे करीबन आधे घंटे और लगे रहने देंगी और फिर वॉश कर लेंगी। इससे उनके बाल नाइस एंड सॉफ्ट बने रहेंगे।

मेहंदी लगाने के बाद बाल क्यों हो जाते हैं ड्राई?

मेहंदी बालों और स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को सोख लेती है। यही वजह है कि कई लोगों के बाल मेहंदी लगाने के बाद सूखे और कठोर महसूस होने लगते हैं। अगर मेहंदी के साथ मॉइस्चराइजिंग सामग्री मिलाई जाए, तो इस प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मेहंदी में और क्या-क्या मिला सकते हैं?

बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए मेहंदी में कुछ प्राकृतिक चीजें भी मिलाई जा सकती हैं, जैसे-

  • दही

  • एलोवेरा जेल

  • नारियल का दूध

  • थोड़ी मात्रा में नारियल या ऑलिव ऑयल

  • मेथी का पेस्ट

Henna hair care priyanka chopra mom trickprevent dryness
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा

मेहंदी लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • मेहंदी लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह धोएं।

  • अगले दिन माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।

  • बाल सूखने के बाद हल्का हेयर सीरम या हेयर ऑयल लगाएं।

  • बेवजह बार-बार मेहंदी लगाने से बचें, खासकर अगर आपके बाल पहले से ही ड्राई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com