आम का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में

आम का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए ये फल अच्छा नहीं हो सकता, क्योंकि ज्यादा मैंगों खाने से कई परेशानियां बढ़ सकती है।
आम का सेवन करने से पहले जान लें इसके नुकसान, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में
किन लोगों को आम खाने से परहेज करना चाहिए(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

गर्मियों के मौसम में रसीले आम खाने का मजा ही अलग होता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए आम खाना फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है? जी हां, कुछ विशेष स्थितियों में आम का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आम खाने के नुकसान क्या हैं?

किन लोगों को आम खाने से परहेज करना चाहिए

स्किन एलर्जी वाले लोग

जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होती है। उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। आम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। इससे चेहरे पर रैशेज, खुजली, गले में खराश या सूजन हो सकती है।

किडनी से जुड़ी परेशानी

किडनी से जुड़ी परेशानी में भी आम खाने से परहेज करना चाहिए। बता दें, आम में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। किडनी के मरीजों के लिए ज्यादा पोटैशियम खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती. इससे किडनी की दिक्कतें बढ़ सकती है।

डायबिटीज के मरीज

आम में कुदरती तौर पर चीनी काफी ज्यादा होती है। यही वजह है की डायबिटीज के मरीजों को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इसके हाई इनटेक से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आम खाने से बचना चाहिए।

मोटापे की समस्या

मोटापे से ग्रस्त लोगों को आम का ज्यादा सेवन करने से भी बचना चाहिए। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

पाचन से जुड़ी

आपको बता दें, जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें आम का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपका हाजमा खराब हो सकता है। इसके कारण गैस, अपच, कब्ज, उल्टी, मतली और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए या सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com