फटी एड़ियों से निजात दिलाएगा कपूर का तेल, जानिए कैसे बनाएं और कैसे करें इसका इस्तेमाल

फटी एड़ियों की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो कपूर का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं।
फटी एड़ियों से निजात दिलाएगा कपूर का तेल, जानिए कैसे बनाएं और कैसे करें इसका इस्तेमाल
फटी एड़ियों से निजात दिलाएगा कपूर का तेल,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cracked Heels:सर्दी के दिनों में बहुत से लोग एड़ियां फटने की शिकायत करते हैं। पैरों की स्किन ड्राई होने पर एड़िया फटना शुरू होती है। कई बार किसी बीमारी के चलते भी ऐसा होता है।

एड़ियों की सही देखभाल न करने की वजह से इनमें से खून भी आने लगता है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम से लेकर तमाम तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कपूर के कुछ घरेलू नुस्खे आज़मा सकते हैं। इसकी मदद से फटी एड़ियां ठीक करने में मदद मिल सकती है।

कपूर के घरेलू नुस्खे आएंगे काम

ऐसे बनाएं कपूर वाला तेल

कपूर का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप कपूर के कुछ पीसेस ले लें। कपूर के पीसेस आप उतने ही लें, जितनी कि आपको जरुरत हो। इसके बाद कपूर को अच्छी तरह से हाथों की मदद से मसल लें।

कपूर को इतना मसलें, कि आपके सामने बेहतरी चूर्ण मौजूद हो। कपूर के इस चूर्ण को एक बर्तन में रखें और इसमें जरूरत अनुसार नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल और कपूर के चूर्ण को उंगली की मदद से मिक्स कर लें। फटी एड़ियों के लिए मिश्रण तैयार है।

कैसे करें कपूर तेल का इस्तेमाल

कपूर और नारियल से मिक्स किए मिश्रण को आप हल्का गुनगुना कर लें। तैयार तेल को अपनी फटी एड़ियों मेंलगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक रोजाना करें। जल्द आपकी फटी एड़ियां सही हो जाएंगी और पैर खूबसूरत तथा मुलायम बन जाएंगे।

आप चाहें तो इस मिश्रण को अपने होठों पर भी लगा सकते हैं। इससे फटे होंठों की समस्या भी ठीक हो जाती है। इसके अलावा अगर आपकी एड़ियां सख्त हो गई हैं और अक्सर वहां दर्द बना रहता है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एक बाल्टी या टब को पानी से आधा भर लें। इसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालें।

अब इस पानी में अपने पैरों को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। इससे आपकी एड़ियों का सख्तपना कम हो जाएगा। साथ ही फटी एड़ियों की समस्या से भी आराम मिलने लगेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com