भस्त्रिका प्राणायाम- इस योगासन को आप रूटीन में शामिल कर सकते है, जो फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और निकोटिन के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इस योगासन को करने के लिए रीढ़ सीधी करके बैठें। गहरी सांस लेते हुए जोर से सांस बाहर निकालें। यह प्रक्रिया तेजी से करें, लेकिन बहुत अधिक बल न लगाएं। इसे 2-5 मिनट तक करें।