बारिश के पानी से कहीं हो ना जाएं आप बीमार, इन टिप्स के जरिए रखें सेहत का ख्याल

पहली बारिश वैसे तो हर किसी को पसंद होती है लेकिन अचानक गर्मी के बाद की बारिश सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। इस दौरा सबसे ज्यादा बीमारियां बढ़ने का खतरा हो जाता है। आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए।
बिन मौसम बारिश में अपनी सेहत का रखें ख्याल
बिन मौसम बारिश में अपनी सेहत का रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मई महीने के साथ ही आज से नौतपे की शुरूआत हो गई है। नौतपे में नौ दिन बेहद गर्मी वाले होते है इस दौरान तापमान ज्यादा गर्म होता है। गर्मी के 9 दिन खत्म होने के बाद बारिश का आगमन हो जाता है। पहली बारिश वैसे तो हर किसी को पसंद होती है लेकिन अचानक गर्मी के बाद की बारिश सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। इस दौरा सबसे ज्यादा बीमारियां बढ़ने का खतरा हो जाता है।

यहां पर बारिश में अक्सर लोग बूंदों के साथ खेलना पसंद करते है लेकिन अगर आप सेहत के प्रति सजग है तो आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद होती है।

बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप बारिश में भीग जाएं तो बीमारियां आपको जकड़ सकती है इसके लिए आप कई बातों का ध्यान इस दौरान रख सकते है...

1-देर तक गीले कपड़े न पहनें

अगर आप अचानक आई बारिश में भीग गए है तो आपको एहतियात बरतना चाहिए। भीगने के बाद आप तुरंत गीले कपड़े बदल लें। यहां पर गीले कपड़ों से आपको स्किन इंफेक्शन और जुकाम की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ही भीगने के तुरंत बाद कपड़े बदलें और शरीर को गर्म रखें।

2-भीगे पैर तुरंत सुखाएं

बारिश में स्किन इंफेक्शन के अलावा फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए आप गीले जूते-मोजे निकाल दें नहीं तो फंगल इंफेक्शन का खतरा होता है. पैरों को साफ और सूखा रखें और सूती मोजे ही पहनें।

3-उबला हुआ पानी पिएं

बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों या सर्दी जुकाम की चपेट में आ सकते हैं इसके लिए सामान्य पानी पीने की बजाय उबला या फिल्टर्ड पानी ही पिएं।

4-सीजनल फ्रूट्स और सब्ज़ियां खाएं

बारिश के मौसम में आपको मौसमी फल या सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सीज़नल फल जैसे अमरूद, जामुन और सब्ज़ियां जैसे तोरई, लौकी खाएं।

5- मसालेदार चाय या काढ़ा पिएं

यहां पर बारिश के मौसम में आपको सर्दी-जुकाम की भी शिकायत हो सकती है। इसके लिए अदरक, तुलसी और लौंग वाला काढ़ा या चाय का सेवन जरूर करें। इस प्रकार से बने इस पेय पदार्थों को पीने से गले की खराश और ठंड से बचाव होता है. साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है।

5-भीगने पर तुरंत शॉवर लें

बारिश के पानी में भीगने पर तुरंत आपको नहाना चाहिए। इसके लिए भीगने के बाद सादा गुनगुना पानी से शॉवर लेना जरूरी है, ताकि शरीर पर जमा बैक्टीरिया हट जाएं और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com