National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग

National Safety Day 2026: भारत में हर साल लाखों लोग विभिन्न हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क दुर्घटनाएं, आग लगना, कार्यस्थल पर हादसे और बिजली का करंट जैसी घटनाएं मौत का बड़ा कारण बन रही है।
Major Accidents Causing Highest Deaths In India
सड़क दुर्घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Major Causes Of Death In India: भारत में हर साल लाखों लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं और इनमें से अधिकतर मौतों का कारण कोई जानलेवा बीमारी नहीं बल्कि हमारी छोटी सी लापरवाही होती है। सड़क से लेकर किचन तक फैले इन साइलेंट किलर्स को पहचानना और इनसे बचना अब आपकी चॉइस नहीं बल्कि जरूरत है।

हर साल 4 मार्च को हम नेशनल सेफ्टी डे (राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस) मनाते हैं। इस दिन का मकसद केवल फैक्ट्री या ऑफिस में सुरक्षा हेलमेट पहनना नहीं है बल्कि हमारे जीवन के हर उस पहलू को सुरक्षित बनाना है जहां खतरा अनजाने में छिपा बैठा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में एक्सीडेंटल मौतों की दर कई गंभीर बीमारियों की मृत्यु दर को भी पीछे छोड़ रही है।

रोड एक्सीडेंट

भारत में होने वाली कुल दुर्घटनाओं में सड़क हादसे टॉप पर हैं। ओवरस्पीडिंग, मोबाइल का इस्तेमाल और हेलमेट-सीटबेल्ट की अनदेखी इसके मुख्य कारण हैं। बचाव: स्पीड थ्रिल्स बट किल्स (रफ्तार रोमांच देती है पर जान लेती है)। हमेशा याद रखें कि सड़क पर आपकी 10 सेकंड की जल्दबाजी किसी परिवार का चिराग बुझा सकती है। दुपहिया पर आईएसआई (ISI) मार्क हेलमेट और कार में हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, चाहे दूरी कितनी भी कम क्यों न हो।

इलेक्ट्रिक शॉक

अक्सर हम घर के पुराने तारों, खुले स्विच बोर्ड या सस्ते प्लग्स को नजरअंदाज कर देते हैं। बाथरूम में गीजर या किचन में मिक्सर का इस्तेमाल करते समय होने वाले शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिक शॉक से हर साल हजारों मौतें होती हैं।

बचाव: घर में हमेशा MCB और RCCB लगवाएं। गीले हाथों से बिजली के उपकरणों को न छुएं और हर 5 साल में घर की वायरिंग का सेफ्टी चेकअप जरूर करवाएं।

किचन की आग और गैस लीकेज

किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन सबसे खतरनाक भी। गैस सिलेंडर का फटना या तेल की कड़ाही में आग लगना घरेलू हादसों का बड़ा कारण है। बचाव: रात को सोने से पहले रेगुलेटर बंद करने की आदत डालें। यदि गैस की गंध आए तो बिजली का कोई भी स्विच न छुएं और खिड़की-दरवाजे खोल दें। किचन में एक छोटा फायर एक्सटिंग्विशर रखना आज के समय की बड़ी जरूरत है।

बाथरूम और सीढ़ियों पर फिसलन

बुजुर्गों और बच्चों के लिए घर की सीढ़ियां और गीले बाथरूम सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। एक बार की फिसलन ब्रेन हैमरेज या हिप फ्रैक्चर का कारण बन सकती है जो बुढ़ापे में जानलेवा साबित होता है। बचाव: बाथरूम में एंटी-स्किड (फिसलन रोधी) टाइल्स लगवाएं। सीढ़ियों पर पर्याप्त रोशनी और मजबूत हैंडरेल्स (पकड़ने का डंडा) का होना अनिवार्य है। फर्श पर पानी गिरा हो तो उसे तुरंत पोंछें।

कार्यस्थल पर गिरने या दबने से होने वाले हादसे

निर्माण कार्यों या फैक्ट्रियों में ऊंचाई से गिरना या मशीनों की चपेट में आना एक बड़ी समस्या है। सुरक्षा नियमों को बोझ समझना ही हादसों को दावत देता है।

ऊंचाई पर काम करते समय सेफ्टी हार्नेस (बेल्ट) का प्रयोग करें। किसी भी मशीन को चलाने से पहले उसकी ट्रेनिंग लें। वर्कप्लेस पर सेफ्टी फर्स्ट का बोर्ड केवल दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपनाने के लिए होना चाहिए।

हादसे कभी बताकर नहीं आते लेकिन तैयारी हमेशा बताकर की जा सकती है। इस नेशनल सेफ्टी डे पर खुद से वादा करें कि आप शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे। आपकी सुरक्षा केवल आपकी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आपके पूरे परिवार का भविष्य इस पर टिका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com