सिर्फ भक्ति ही नहीं हेल्थ के लिए बेहतर होता हैं रूद्राक्ष का पानी पीना, जान लीजिए इसके अद्भुत फायदे

धार्मिक नजरिए से रूद्राक्ष का जितना महत्व होता है उतना ही सेहत को भी इसके इस्तेमाल से फायदा मिलता है। रूद्राक्ष को धारण करने के अलावा कहते हैं कि, इसका पानी पीने से फायदा मिलता है।
रूद्राक्ष का पानी पीने के फायदे
रूद्राक्ष का पानी पीने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भगवान शिव की भक्ति में हर कोई व्यक्ति खुद को समाहित कर लेता है। जहां पर निरंतर शिव भक्ति करने से आपको मन की शांति मिलने के साथ ही जीवन में भी कुशलता आती है। भगवान शिव रूद्राक्ष की माला गले में धारण करते है तो वहीं पर रूद्राक्ष की पूजा की जाती है। धार्मिक नजरिए से रूद्राक्ष का जितना महत्व होता है उतना ही सेहत को भी इसके इस्तेमाल से फायदा मिलता है।

रूद्राक्ष को धारण करने के अलावा कहते हैं कि, इसका पानी पीने से फायदा मिलता है। प्राचीन काल में जहां पर रूद्राक्ष के पानी को फायदेमंद बताया गया था वहीं पर इसके और भी जरूरी फायदे होते है. चलिए जानते है लेख में...

जानिए कैसे पीएं रूद्राक्ष का पानी

यहां पर रूद्राक्ष का पानी पीने के लिए आप यह आसान तरीका अपना सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले रुद्राक्ष को साफ पानी में रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर उस पानी को छान लें और खाली पेट पी लें। बात रखने योग्य यह भी है कि, रूद्राक्ष असली होना चाहिए ना कि नकली। रूद्राक्ष, शुद्ध होता है तो इसकी उर्जा और औषधीय गुण आपके शरीर को मिलते है।

जानिए रूद्राक्ष का पानी पीने के फायदे

आपको बताते चलें कि, यहां पर रूद्राक्ष का पानी पीने से कई प्रकार के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है...

1- यहां पर नियमित आप रूद्राक्ष का पानी पीते हैं तो, तनाव और चिंता की समस्या से राहत मिलती है। यह खास तरीके का पानी आपके अंदर की बैचेनी और मानसिक तनाव को शांत करने का कार्य करते है।

2- रूद्राक्ष का पानी पीने से अच्छी नींद आपको आती है। नींद बेहतर होगी तो अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आपको नहीं परेशान करेगी।

3-रुद्राक्ष में मौजूद ऊर्जा और सूक्ष्म तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

4- यहां पर रूद्राक्ष का पानी पीने से दिल की सेहत को फायदा मिलता है। इसके अलावा दिल की धड़कनों को सही करने के साथ ब्लड प्रेशर को सही करने का काम करता है।

5- रूद्राक्ष का पानी पीने से फोकस और कॉन्संट्रेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। रूद्राक्ष सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com