सर्दियों में वरदान है बादाम का तेल, सेहत और स्किन दोनों को रखे चमकदार और स्वस्थ

Almond Benefits of Health: बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा टलता है तो वहीं पर स्किन और बालों को हेल्दी बनाने का काम बादाम करता है।
सर्दियों में वरदान है बादाम का तेल
सर्दियों में वरदान है बादाम का तेल (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Almond Oil Benefits: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में शरीर को गर्माहट देने के लिए कई हेल्दी चीजों के सेवन पर जोर दिया जाता है। इन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों में बादाम के फायदे सबसे अलग होते है। बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा टलता है तो वहीं पर स्किन और बालों को हेल्दी बनाने का काम बादाम करता है। बादाम के तेल का इस्तेमाल करने से एजिंग की समस्या को भी दूर करने का काम करता है।

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है तेल

अगर आप बादाम के तेल का सेवन करते है तो आपके शरीर को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की पूर्ति होती है। यह पोषक तत्व विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और बायोटीन पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसके अलावा इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी हिपाटोटॉक्सिक गुण भी पाए जाते है। बादाम के तेल का सेवन करने से फायदा मिलता है।

जानिए बादाम के तेल के फायदे

बादाम तेल का इस्तेमाल करने से कई तरह के आसान फायदे मिलते है।

1- बादाम के तेल का फायदा त्वचा को बराबर से मिलता है। इस तेल में विटामिन ई, बायोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यहां पर बादाम के तेल का सेवन करने से सन डैमेज और सन डार्केनेस का खतरा कम होता है। अगर आप स्किन की किसी समस्या एक्जीमा या सोरोसिस से जूझ रहे है तो, बादाम का तेल फायदेमंद होता है। यह तेल तेल एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।

2- त्वचा के अलावा बालों के लिए बादाम तेल के फायदे होते है। बालों को मजबूत बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को भी कम करता है। यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, जिससे खुजली कम होती है। इस तेल में आमतौर पर एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते है जो डैंड्रफ को कम करने करता है।यह बालों को मॉइस्चराइज करता है, जिससे बालों की फ्रिजिनेस दूर करते है।

3- बादाम का तेल खाने से दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दिल के लिए लाभदायक होते हैं। बादाम के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

4- किसी भी बीमारी से बचाने के लिए बादाम का तेल फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बादाम का तेल फायदेमंद होता है।बादाम के तेल में विटामिन ई और पॉलीफिनॉल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं। यह स्ट्रेस लेवल को कम करते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com