गुस्सा ले सकता है जान, जानिए गुस्से को कैसे करें कंट्रोल

गुस्सा आने की स्थिति में शरीर और मस्तिष्क में कुछ ऐसे बदलाव आते हैं, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बेवजह गुस्से की आदत पर काबू पायें ताकि आपके हेल्थ पर बुरा असर ना पड़े।
गुस्से को कैसे करें कंट्रोल
गुस्से को कैसे करें कंट्रोल
Published on: 
Updated on: 

Tips To Control Anger: किसी चीज को लेकर नापसंदी या नाराजगी के जवाब में गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन जब आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने लगे, खुद पर आपका कोई नियंत्रण न हो! कोई आपसे प्रेम से भी बात करें या आपके हर जरूरत का भी ख्याल रखें तो भी आपको गुस्सा आए, तो ऐसे में सावधान हो जाएं। ये गुस्सा जानलेवा साबित हो सकता है।

एक स्टडी के मुताबिक गुस्सा आने की स्थिति में शरीर और मस्तिष्क में कुछ ऐसे बदलाव आते हैं, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बेवजह गुस्से की आदत पर काबू पायें ताकि आपके हेल्थ पर बुरा असर ना पड़े। तो आइए जानते हैं, गुस्से पर कंट्रोल करने का आसान उपाय के बारे में-

गुस्से को नियंत्रित करने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुस्सा आने की स्थिति में लंबी सांस लें।

योग-व्यायाम करें, ये गुस्से को कंट्रोल करने में मदद करता है।

गुस्सा आने पर पानी पीएं, इससे राहत मिलता है।

जिन कारणों से आपको गुस्सा आता है, उनसे दूरी बनाने का प्रयास करें।

आपको बता दें कि कई बार नींद पूरी ना होने के कारण भी गुस्सा आ सकता है, इसलिए अपनी नींद पूरी करें।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

बीपी लो होना, ये भी गुस्सा आने का कारण है। कमजोर लोग अक्सर अपना आपा खो देते हैं ऐसे में हेल्दी डायट लें।

एक रिसर्च के मुताबिक किसी व्यक्ती को गुस्सा आने के 2 घंटे बाद हार्ट अटैक आने का खतरा लगभग 5 गुना बढ़ जाता है।

गुस्से के कारण बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक ब्रेन स्ट्रोक का कारण गुस्से को भी माना गया है। जो व्यक्ति ज्यादा गुस्सा करते हैं उनमें ब्रेन स्ट्रोक होने का जोखिम 3 गुना तक बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक गुस्से के कारण कई अन्य बीमारियां होने के भी आसार हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com