Hydration In Winter: बदलते मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड कैसे रखें? पानी पीने के अलावा ये तरीके भी आएंगे काम

Daily Water Intake: मौसम बदलने पर प्यास कम लग सकती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत बनी रहती है। जानिए पानी, मौसमी फल, छाछ और सूप की मदद से हाइड्रेटेड रहने के आसान तरीके।
How to stay hydrated in changing weather.
पानीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठंड बढ़ने पर प्यास कम लगे, तब भी दिनभर नियमित रूप से पानी पीते रहें।

  • पानी के अलावा फल, सब्जियां, छाछ और सूप भी तरल पदार्थों की जरूरत पूरी करने में मदद करते हैं।

  • गहरे रंग का पेशाब, चक्कर और असामान्य थकान डिहाइड्रेशन के संकेत हैं।

How To Stay Hydrated: मौसम बदलते ही खानपान और दिनचर्या में बदलाव आने लगता है। अक्तूबर खत्म होने को है और मौसम भी करवट ले रहा है, ऐसे में पसीना कम आता है और प्यास पहले से कम महसूस होती है। ऐसे में कई लोग अनजाने में पानी पीना कम कर देते हैं।

शरीर को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत सिर्फ गर्मियों में नहीं, बल्कि हर मौसम में होती है। पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने, पाचन और सामान्य शारीरिक कामकाज के लिए जरूरी है।

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के 5 आसान तरीके

दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं

सुबह उठने के बाद पानी पिएं और काम के दौरान भी अपने पास बोतल रखें। एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय दिनभर नियमित रूप से पानी पीना बेहतर है। पानी की जरूरत मौसम, शारीरिक गतिविधि और सेहत के अनुसार बदल सकती है।

डाइट में पानी से भरपूर फल शामिल करें

संतरा, मौसंबी, अंगूर, खीरा और दूसरे मौसमी फल शरीर को तरल और पोषक तत्व देने में मदद करते हैं। इन्हें जूस के बजाय साबुत फल के रूप में खाना अच्छा विकल्प है।

छाछ और सूप को बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर ठंडा पानी पीने का मन नहीं करता, तो सामान्य तापमान का पानी या गुनगुना पानी ले सकते हैं। खाने के साथ छाछ और दिनचर्या में सब्जियों का सूप शामिल करना भी शरीर को हाइड्रेट रखता है। ध्यान रखें कि इनमें नमक जरूरत से ज्यादा न हो।

पानी को बनाएं फ्लेवर्ड

पानी में नींबू या खीरे के कुछ टुकड़े डालकर स्वाद बदल सकती हैं। बिना ज्यादा चीनी वाली हर्बल चाय भी शरीर में तरल पदार्थ बढ़ाती है।

How to stay hydrated in changing weather.
Dwarfism Awareness Day: बौनापन क्या है, क्यों होता है और इससे जुड़े कौन-से मिथक हैं?

शरीर के संकेतों पर ध्यान दें

पेशाब का रंग सामान्य से गहरा होना, मुंह सूखना, चक्कर आना या असामान्य थकान पानी की कमी के संकेत हो सकते हैं। पेशाब का हल्का पीला रंग आम तौर पर डिहाइड्रेशन का संकेत है।

क्या हर बार डिहाइड्रेशन होने पर ORS पीना चाहिए?

सामान्य दिनचर्या में पर्याप्त पानी और संतुलित खानपान हाइड्रेशन से निपटने के लिए पर्याप्त होते हैं। ORS का इस्तेमाल खासकर दस्त या उल्टी से पानी और खनिज-लवण की कमी होने पर उपयोगी है। इसे रोजमर्रा के पानी के विकल्प के रूप में न लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com