सिर्फ दूध वाली चाय नहीं काली चाय पीने से मिलते है असरदार फायदे, टैनिन और फ्लेवोनॉयड होता है भरपूर

चाय कैसी भी हो दूध वाली या बिना दूध की हर कोई इसे पीते जरूर है। भारतीयों की पसंद चाय होती है और घर हो या फिर चाय की टपरी यहां पर आकर चाय का मजा लेते ही है। दूध वाली चाय के मुकाबले काली चाय को सेहत के लिए सबसे ज्यादा कारगर माना गया है।
काली चाय पीने के फायदे , हेल्थ
काली चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चाय का नाम सुनकर हर किसी कप और प्याली याद आ जाती है जिसके बिना शायद ही किसी के दिन की शुरुआत होती है। लोग खाना भूल जाएंगे लेकिन चाय की चुस्कियां लेना नहीं। जी हां चाय कैसी भी हो दूध वाली या बिना दूध की हर कोई इसे पीते जरूर है। भारतीयों की पसंद चाय होती है और घर हो या फिर चाय की टपरी यहां पर आकर चाय का मजा लेते ही है।

आपने दूध वाली चाय का सेवन अक्सर किया होगा लेकिन क्या आप काली चाय पीते है। दूध वाली चाय के मुकाबले काली चाय को सेहत के लिए सबसे ज्यादा कारगर माना गया है।

इन पोषक तत्व से भरपूर है काली चाय

यहां पर काली चाय की बात की जाए तो, इसमें प्रचुर मात्रा में टैनिन, फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। दूध वाली चाय की बजाय अगर आप काली चाय का इस्तेमाल कर लेते है तो काफी फायदेमंद साबित हो सकता है चलिए जानते है इसके फायदों के बारे में।

ये होते है काली चाय पीने के फायदे

यहां पर आप नियमित सुबह के समय काली चाय का सेवन कर सकते है जिसके फायदे इस प्रकार है।

1- दिल की सेहत को रखता है हेल्दी 

आपको बताते चलें कि, काली चाय का सेवन करने से दिल की सेहत को आराम मिलता है। इसका कारण यह है कि, इसमें फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है जो हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाता है।

2-इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग

काली चाय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बीमारियों और संक्रमण को लड़ने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें-

3- मेटाबॉलिज्म करता है बूस्ट

यहां पर काली चाय पीने से  मेटाबॉलिज्म तेज होता है यानि इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है और इस तरह से यह वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित कर सकती है।

4-त्वचा को रखता है स्वस्थ

अगर आप सुबह के समय काली चाय का सेवन करते है तो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका कारण है कि, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को मुक्त कणों से बचते हैं। इससे उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद मिलती है।

5-पाचन के लिए सही

काली चाय पीने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। इसमें सूजन रोधी गुण होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं, पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं, इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छी होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com