महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी को ड्रेप करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, इसमें सही तरीके से प्लेट्स बनाकर ड्रेप करेंगे, तब ही आपको पारंपरिक लुक मिलेगा। इसके लिए साड़ी को कमर पर लपेटकर सामने की ओर एक गांठ बांध लें और साड़ी के एक हिस्से को पकड़कर इसकी प्लेट्स बना लें और पैरों के बीच से निकालकर पीछे कमर के बीचों-बीच डाल लें। अब साड़ी के एक लंबे सिरे को पकड़ें और प्लेट्स बना लें। ध्यान रखें कि प्लेट्स लेफ्ट की ओर रखें। अब इन प्लेट्स का पल्लू बना लें, जिसे कमर के पीछे से आगे की ओर पिन से सेट करें।