10-12 नीम के पत्ते, सेब का सिरका और..., सिद्धू की सलाह मानिए 40 दिन में खत्म हो जाएगा स्टेज 4 कैंसर, पत्नी को दिलाई निजात

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को चौथे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। लेकिन सिद्धू ने कुछ घरेलू नुस्खों और दिनचर्या में बदलाव कर अपनी पत्नी को ठीक कर दिया है। उन्होंने बताया है कि कैसे 4 स्टेज के कैंसर से लड़ा जा सकता है।
नवजोत सिंह सिद्धू की सलाह मानिए, स्टेज 4 का कैंसर ठीक हो जाएगा, उन्होंने अपनी पत्नी को राहत दी
नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के साथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी अगर तीसरे स्टेज पर पहुंच जाए तो बड़े से बड़ा डॉक्टर हाथ खड़े कर देता है। बचने के चांसेज तकरीबन न के बराबर हो जाते हैं। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि स्टेज 4 का कैंसर घरेलू नुस्खों से ठीक हो गया तो आप या तो अपना माथा पीट लेंगे या फिर हमे पागल घोषित कर देंगे। लेकिन यह बिल्कुल सही है और ऐसा कर दिखाया है पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने।

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को चौथे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। डॉक्टर्स ने बचने के मात्र 3 प्रतिशत चांसेज बताए थे। लेकिन सिद्धू ने कुछ घरेलू नुस्खों और दिनचर्या में बदलाव कर 97 फीसदी को मिथ्या साबित कर दिया। अब उनकी पत्नी पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो चुकी हैं। सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर न केवल इस बात की घोषणा की बल्कि यह भी बताया कि कैसे कैंसर से लड़ा और जीता जा सकता है।

नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी हुईं कैंसर मुक्त

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जहां उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अब कैंसर से उबर चुकी हैं। अपनी पत्नी के कैंसर से ठीक होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे वाकई गर्व महसूस हो रहा है कि नोनी (उनकी पत्नी) को चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। करीब दो साल पहले नवजोत कौर को कैंसर का पता चला था। अब वह इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं।'

आदतों को बदलना जरूरी

सिद्धू ने कहा, 'हमने इस आम धारणा पर जोर दिया कि जीवनशैली और खान-पान की आदतों को बदलना होगा। खान-पान से कैंसर को कम करने में मदद मिली। 45 दिनों के बाद उनकी सर्जरी हुई और पीईटी स्कैन में कैंसर का पता नहीं चला।' हेल्थ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

जानें कैसे ठीक होगा स्टेज 4 का कैंसर

सिद्धू ने बताया कि कैसे 4 स्टेज का कैंसर भी ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर से नीजात पाने के लिए खान-पान का सबसे बड़ा रोल रहता है। नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी, नींबू और सेब का सिरका कैंसर से लड़ने में सबसे बड़ी भुमिका निभाते हैं। कैंसर में अगर खाना खाने में गैप दें, शुगर नहीं दें कार्बोहाइड्रेट नहीं दें तो कैंसर के सेल्स खुद-ब-खुद मरने लगते हैं। शाम होने से पहले खाना खाया और दूसरे दिन 10 बचे लगभग नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें। उसे आधा घंटे बाद नीम के 10-12 पत्ते खा लें। सिद्धू कहते हैं कि कैंसर इस लाइफस्टाइल से ठीक किया जा सकता है।