सर्दियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं शकरकंद, डायबिटीज मरीज अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Sweet Potato For Digestion: सर्दियों में भुना शकरकंद स्वाद के साथ सेहत का खजाना है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है, इम्यूनिटी मजबूत करता है और पाचन सुधारने में मदद करता है।
Sweet Potato, Health News
शकरकंद के सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Roasted Sweet Potato: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई हेल्दी चीजों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद जैसी चीजें सर्दियों में अक्सर खाई जाती है। इन चीजों का सेवन करने से स्वाद मिलता है तो वहीं पर सेहत के लिए यह रामबाण औषधि में से एक होता है। शकरकंद पोषण से भरपूर होता है और हजारों सालों से इंसानों की थाली का हिस्सा रहा है।

खासकर उपवास के दिनों में शकरकंद इसलिए खाया जाता है क्योंकि यह जल्दी ऊर्जा देता है और पेट को भारी भी नहीं करता। शकरकंद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे होते है।

जानिए शकरकंद खाने के फायदे

यहां पर शकरकंद खाने से कई तरह के बड़े फायदे मिलते है चलिए जानते है इसके बारे में।

1-शरीर की मजबूती के लिए शकरकंद का सेवन करना फायदा दिलाता है। इस शकरकंद में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होती है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम के साथ शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है।

2- सिर्फ सर्दियों ही नहीं शकरकंद का सेवन आंखों की सेहत के लिए किया जाता है। इस शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन ए की पूर्ति होती है। वहीं पर सर्दियों में शकरकंद खाने से आंखों में जलन या सूखापन महसूस होता है, तब शकरकंद आंखों को अंदर से पोषण देता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खास होता है।

3- शकरकंद का सेवन करना पाचन के लिए सही होता है। अगर आप कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपको वजन को कंट्रोल करने के लिए शकरकंद का सेवन करना सही होता है।पेट को देर तक भरा रखता है और बार-बार भूख नहीं लगने देता।

4- जो व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे है उन लोगों को शकरकंद कम मात्रा में ही खाना चाहिए। भलें ही यह आलू की तरह ही है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद आलू से कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती। बस ध्यान रहे कि इसे उबालकर या भूनकर ही खाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com