ये चीजें तुरंत बढ़ा देंगी आपके प्लेटलेट्स, हर दिन खाएं, लौट आएगी तदुरुस्ती

डेंगू फीवर की वजह से लोगों के ब्लड में पाए जाने वाले प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट होने लगती है। खून में प्लेटलेट काउंट कम होने से ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी होता हैं।
ये चीजें तुरंत बढ़ा देंगी आपके प्लेटलेट्स, हर दिन खाएं, लौट आएगी तदुरुस्ती
ये चीजें तुरंत बढ़ा देंगी आपके प्लेटलेट्स
Published on: 
Updated on: 

Platelets Count Foods: बदलते मौसम में डेंगू एवं मलेरिया के मामले बहुत तेजी से बढ़ते हैं। बरसात आते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से डेंगू के मामले सामने आने लगते हैं। यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर गर्मी और बरसात में सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाती है।

अगर, समय रहते इसका इलाज न किया जाए, जो यह बीमारी जानलेवा तक साबित हो सकती है। इस बीमारी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी होता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, किन चीजों के सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

पपीता

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन-K और फोलिक एसिड होता है, जो खून के थक्के बनने में मदद करते है। ऐसे में पपीता प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने और ब्लीडिंग को रोकने में मदद कर सकता है।

अनार

अनार का सेवन डेंगू एवं मलेरिया के मरीज के लिए भी फायदेमंद होता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखते हैं और प्लेटलेट्स के काम को बेहतर बनाते है। नियमित रूप से अनार का जूस यानी रस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ सकती है।

कीवी

कीवी में विटामिन-K और विटामिन-C भरपूर होता है, जो खून के थक्के बनने में मदद करते है। कीवी प्लेटलेट्स को सक्रिय करने और ब्लीडिंग को रोकने में मदद कर सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

डेंगू एवं मलेरिया के मरीज के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन भी प्लेटलेट्स को सक्रिय करने और ब्लीडिंग को रोकने में मदद कर सकता है। पालक, मेथी, और सरसों के पत्ते जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन K फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर होता है, जो खून के थक्के बनने में मदद करते हैं। ये सब्जियां प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने और रक्तस्राव को रोकने में मदद कर सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com