

जितिया व्रत का दौर चल रहा है जिसका पारण आज गुरुवार को किया जा रहा है इस व्रत को खास तौर पर भारत के पूर्वी राज्य बिहार और झारखंड में खुशी के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला उपवास के रूप में रखती है। इस दौरान पूजा के कई नियम होते है तो वहीं पर कई चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
जितिया व्रत के पारण पर आज हम आपको धार्मिक औऱ सेहत रूप से खास सब्जी सतपुतिया या झिंगनी की सब्जी के बारे में बता रहे है जिसका सेवन करना अच्छा होता है ये सब्जी न्यूट्रिशन से भी भरपूर होती है।
दरअसल जितिया व्रत के दौरान खाई जाने वाली झींगनी या सतपुतिया तोरई के समान दिखने में होती है। इसे पारण के दौरान कम मसालों और तेल के साथ बनाया जाता है, जिससे ये पचाने में भी काफी आसान होती है। इसके अलावा इस सब्जी में दरअसल विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते है जो सेहत के लिए जरूरी है।
यहां पर बताते चलें कि, सतपुतिया सब्जी खाने के फायदे होते है जो इस प्रकार है..
1- अगर आप बढ़े वजन की समस्या से परेशान है तो आपको सतपुतिया सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसमें कैलोरी भी कम होती है और फाइबर का सोर्स होती है. ऐसे में ये सब्जी आपको वेट लॉस में मदद करने का काम करती है।
2- जिस व्यक्ति को पाचन में गड़बड़ी या कब्ज होता है उसे सतपुतिया की सब्जी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लोटिंग, दर्द, ऐंठन की दिक्कत बनी रहती है. झींगनी की सब्जी कब्ज वालों के लिए भी फायदेमंद है।
3- इस सब्जी में दरअसल पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा झींगनी की सब्जी कब्ज वालों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि ये पेट साफ करने में मदद करती है।
4-इस सब्जी में आपको पोटेशियम की मात्रा अच्छी मिलेगी इसके लिए आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन कर सकते है।
5- दिल को दुरुस्त करने के लिए भी ये सब्जी काफी फायदेमंद है।