केले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 चीज़ें, जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

आपको बता दें, केले को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन हम में से कई लोग केले के साथ किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं जो कि गलत है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि केले के साथ किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
केले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 चीज़ें, जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान
केले के साथ न करें इन 5 चीजों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

शायद ही कोई हो, जिसे केला खाना पसंद न हो। केले को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है, इसमें फाइबर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन बी6, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भर-भरकर पाए जाते हैं, जिससे इसे सुपरफूड का दर्जा दिया जाता है।

आपको बता दें, केले को सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन हम में से कई लोग केले के साथ किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं जो कि गलत है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि केले के साथ किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

केले के साथ इन 5 चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए :

दूध का सेवन

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिकतर लोग दूध और केले का एक साथ सेवन करते हैं। लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, केले और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इसकी वजह से आपको पेट दर्द और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडे का सेवन

आपको बता दें, केला के साथ अंडे का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों की तासीर एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत होती है, जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में कफ दोष भी बढ़ सकता है।

दही का सेवन

केले के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर के लिए एक खराब फूड कॉम्बिनेशन है। केला और दही साथ में खाने से सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन दोनों के सेवन के बीच कुछ घंटे का अंतराल होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-रात को ही दूध पीने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर, जानिए सेहत के लिए एक गिलास दूध की कीमत

पानी का सेवन

केला खाते समय या केला खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत हो सकती है। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। केला खाने के लगभग आधे-एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।

खट्टे फल का सेवन

कभी भी संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फलों के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण आपको पेट में जल, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com