अपनी जांघों को टोन करने के लिए करें 5 प्रकार की एक्सरसाइज, कम हो जाएगा फैट

मोटापा की समस्या से जांघों में फैट ज्यादा जमा होने लगता है।जांघों से फैट को कम करने के लिए आप यहां पर 5 तरह की एक्सरसाइज कर सकते है यह जांघों के फैट को तेजी से कम करती है।
जांघों के लिए, फिटनेस टिप्स
जांघों के लिए फिटनेस टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Healthy Tips: आजकल मौजूदा जिंदगी में हर कोई मोटापे की समस्या से ग्रसित है इसमें ही फिल्म इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग के किस्से सामने आते है। मोटापा की समस्या से जांघों में फैट ज्यादा जमा होने लगता है। इस वजह से कई लोगों को चलने में भी दिक्कत आती है और शरीर का पूरा आकार बिगड़ा-बिगड़ा सा नजर आता है। यहां पर जांघों से फैट को कम करने के लिए आप यहां पर 5 तरह की एक्सरसाइज कर सकते है यह जांघों के फैट को तेजी से कम करती है।

1. स्क्वाट –

इस एक्सरसाइज को करने से आपके जांघों का टोन बराबर रहता है और हिप्स और लोअर बॉडी की मसल्स को भी मजबूती मिलती है आपका फैट बर्न होने लगता है सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपको स्क्वाट करना चाहिए। इसे करने लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों. अपनी रीढ़ सीधी रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें. फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाएं और इसे 15-20 बार दोहराएं।

2. लंजेस

इस तरह की एक्सरसाइज को करने से बॉडी आपकी सुडौल बनती है इसमें जांघों का फैट कम होता है तो वहीं पर मांसपेशियां भी मजबूत होने लगती है। यहां पर इस एक्सरसाइज को करने से आपके जांघों का फैट कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं और अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं.अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें, जब तक आपकी जांघ फर्श के बराबर न हो जाए. कुछ सेकेंड रुकें और फिर वापस खड़े हो जाएं. अब दूसरे पैर से यही प्रोसेस रिपीट करें. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें।

3-ब्रिज पोज़ थाई

यहां पर आप इस खास तरह की एक्सरसाइज को कर सकते है यह हिप्स टोन करने के लिए बेस्ट है। इस एक्सरसाइज से आपका लोअर बैक मजबूत होता है तो वहीं पर जांघों, हिप्स और पेट की चर्बी कम होने लगती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें. पैरों को फर्श पर मजबूती से टिकाएं और हाथों को साइड में रखें. अब अपनी हिप्स को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस पोज़ में रहें. धीरे-धीरे नीचे आएं और इसे 15-20 बार दोहराएं।

4- लेग लिफ्ट्स 

यहां पर जांघों पर जमें फैट को कम करने का सबसे अच्छा तरीका लेग लिफ्ट्स की एक्सरसाइज होती है। इस एक्सरसाइज के जरिए जांघों की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है. लेग लिफ्ट्स से आपकी जांघों और पेट की चर्बी कम होती है और पैर मजबूत होते हैं। इसे करने के लिए फर्श पर लेट जाएं और अपने पैरों को सीधा रखें. अब अपने एक पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक रोकें. फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं और दूसरे पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें।

5. स्टेप-अप्स..

इस एक्सरसाइज को आप जांघों के फैट को तेजी से बर्न करता है। स्टेप-अप्स से कैलोरी बर्न होती है, जिससे जांघों की चर्बी तेजी से कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक मजबूत स्टूल या स्टेप प्लेटफॉर्म के सामने खड़े हो जाएं. अपने दाएं पैर से स्टूल पर चढ़ें और फिर वापस नीचे आएं. अब बाएं पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इसे 15-20 बार दोहराएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com