आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अधूरी नींद ने हमारे मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर दिया है। लोग वजन घटाने के लिए अक्सर शॉर्टकट और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि रसोई में मौजूद कुछ देसी ड्रिंक्स वजन घटाने का सबसे सुरक्षित और स्थाई तरीका हैं।