Hartalika Teej Hairstyle: तीज पर साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, लुक लगेगा एकदम परफेक्ट

Hairstyle For Teej: हरतालिका तीज पर साड़ी, गहने और मेकअप तय कर लिया है, तो हेयर स्टाइल को खास बनाने के लिए इन 5 स्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं। गजरे, हेयर एक्सेसरीज के साथ बालों को दें नया लुक।
Hartalika teej hairstyle trendy hair styles for saree lehenga
तीज हेयर स्टाइल फोटो.सोशल मीडिया

Hartalika Teej Hairstyle 2026: हरतालिका तीज पर साड़ी, गहने और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी पूरे लुक को खास बनाता है। अगर इस बार कुछ ऐसा हेयरस्टाइल चाहती हैं जो ट्रेडिशनल भी हो और नया भी दिखे, तो इन 5 स्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं। इनमें आप अपनी साड़ी, बालों की लंबाई, मेकअप और फेसकट के हिसाब से थोड़ा बदलाव कर सकती हैं।

1. स्लीक लो बन विथ गजरा

Hairstyle for Hartalika Teej
तीज हेयर स्टाइलफोटो.सोशल मीडिया

तीज के लिए साड़ी के साथ लो बन हमेशा खूबसूरत लगता है। इस बार बालों को ज्यादा फूला हुआ रखने के बजाय स्लीक लो बन बनाएं और उसके चारों ओर छोटा-सा गजरा लगाएं। मांग में सिंदूर और झुमकों के साथ यह हेयरस्टाइल पूरे लुक को क्लासी और ट्रेडिशनल टच देगा। अगर आपके बाल पतले हैं तो बन बनाने से पहले थोड़ा वॉल्यूम स्प्रे या हल्की बैक कॉम्बिंग कर सकती हैं।

2. ट्विस्टेड पोनीटेल

Hairstyle for Hartalika Teej
तीज हेयर स्टाइलफोटो.सोशल मीडिया

अगर आप बन या चोटी से अलग कुछ चाहती हैं तो ट्विस्टेड पोनीटेल ट्राई करें। पहले बालों को हल्का कर्ल या वेवी टेक्सचर दें। इसके बाद सामने के दोनों तरफ से बालों के छोटे सेक्शन लेकर ट्विस्ट करें और पीछे पोनीटेल के साथ पिन कर दें। पोनीटेल के बेस को बालों की एक लट से कवर करें। इससे हेयरस्टाइल ज्यादा साफ-सुथरा और एलिगेंट दिखेगा।

3. साइड ब्रेड और फूलों का कॉम्बिनेशन

Hairstyle for Hartalika Teej
तीज हेयर स्टाइलफोटो.सोशल मीडिया

सिंपल चोटी को भी तीज के लिए स्टाइलिश बनाया जा सकता है। बालों की साइड से चोटी बनाकर उसे पीछे तक ले जाएं और बाकी बालों को खुला रखें। चोटी में छोटे-छोटे फूल या फूलों वाली पिन लगाएं। यह स्टाइल हल्की साड़ी, गजरा और मिनिमल ज्वेलरी के साथ काफी खूबसूरत लगेगा।

4. सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुले बाल

Hairstyle for Hartalika Teej
तीज हेयर स्टाइलफोटो.सोशल मीडिया

अगर आपको बाल बांधना पसंद नहीं है, तो सॉफ्ट कर्ल्स एक अच्छा विकल्प हैं। पूरे बालों को बहुत टाइट कर्ल करने के बजाय हल्की वेव्स बनाएं। सामने से दो पतली लटें छोड़ दें और बाकी बालों को खुला रखें। यह हेयरस्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं पर अच्छा लगेगा जो तीज के ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं।

Hartalika teej hairstyle trendy hair styles for saree lehenga
Hartalika Teej Makeup: तीज के दिन चेहरे पर दिखेगा गजब का निखार, ट्राई करें ये खूबसूरत मेकअप लुक

5. ब्रेडेड बन विद गजरा

Hairstyle for Hartalika Teej
तीज हेयर स्टाइलफोटो.सोशल मीडिया

तीज के लिए यह सबसे ज्यादा ट्रेडिशनल और फेमिनिन लुक देने वाले हेयरस्टाइल्स है। बालों की एक या दो चोटियां बनाकर उन्हें पीछे की तरफ रोल करते हुए बन का शेप दें। अब बन के चारों ओर गजरा लगा दें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com