Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन मनेगा ‘गुड़ी पड़वा’, जानिए सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार गुड़ी पड़वा को संसार का पहला दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, संसार में सूर्य देव पहली बार उदित हुए थे।

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 21, 2025 | 04:19 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa) महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ‘गुड़ी पड़वा’22 मार्च, बुधवार 2023 को है। इस दिन से सनातन धर्म का नववर्ष भी आरंभ होता है।

‘गुड़ी पड़वा’ का शाब्दिक अर्थ होता है- विजय का पर्व। ‘गुड़ी पड़वा’ को मराठी समुदाय के लोग बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। इस दिन लोग अपने घर के बाहर गुड़ी (विजय पताका) बांधकर उसकी पूजा-आर्चना करते है। गुड़ी को समृद्धि का सूचक माना गया है। नया साल सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, इसी कामना के साथ इसकी पूजा की जाती है। आइए जानें नए साल 2023 में गुड़ी पड़वा कब है, मुहूर्त और इसका महत्व।

सम्बंधित ख़बरें

कब है Gudi Padwa 2026? नोट कीजिए सटीक तारीख और पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त भी

Nagpur News: हिंदू नववर्ष का स्वागत धूमधाम से, अभिनेत्री तेजश्री प्रधान, पूजा कुलकर्णी की उपस्थिति, नागपुरवासियों की भीड़

Nagpur News: नूतन वर्ष का स्वागत स्कूटर रैली से, गुढ़ी पाड़वा पर पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आईं महिलाएं, देखें तस्वीरें

Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी की ‘जय हनुमान’ का पोस्टर आउट, मेकर्स ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

तिथि एवं मुहूर्त

22 मार्च चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर इस तिथि का समापन भी होगा। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाएगा।

धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार गुड़ी पड़वा को संसार का पहला दिन भी माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, संसार में सूर्य देव पहली बार उदित हुए थे। वहीं, पौराणिक कथा के अनुसार त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने इसी दिन बालि का वध करके लोगों को उसके आतंक से छुटकारा दिलाया था। इस दिन को लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यही वजह है कि इस खुशी के मौके पर घरों के बाहर रंगोली बनाई हैं और विजय पताला लहराकर जश्न मनाया जाता है।

Gudi padwa will be celebrated on this day know the exact date auspicious time of worship and its religious importance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Gudi Padwa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.