Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब किचन से गायब होंगे घटिया किस्म के बर्तन, सरकार ने स्टेनलेस स्टील के बर्तन पर इस नियम की जारी की अधिसूचना

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 18, 2024 | 09:35 AM

घटिया किस्म के बर्तनों की होगी छुट्टी (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: खाने की चीजों में ध्यान देना जितना जरूरी है उतना ही उनके बर्तनों पर भी। आपका खाना कितना भी क्यों ना ताजा हो शुद्ध हो लेकिन खाने को परोसने वाले बर्तन अच्छी क्वालिटी के नहीं हो तो सेहत पर असर पड़ता ही है। सरकार ने स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) व एल्युमीनियम के बर्तन पर क्वालिटी कंट्रोल के नियम (Quality Control Rules) की अधिसूचना जारी कर दी है और आगामी सितंबर माह से यह नियम लागू हो जाएगा। यानि अब किचन में इस्तेमाल होने वाले घटिया किस्म के बर्तन गायब हो जाएंगें।

जानिए क्या कहते है नियम

यहां पर सितंबर से लागू होने वाले नियम के बाद ऐसा होगा कि, चीन से बर्तनों को आयात करने से पहले चीन स्थित निर्माता कंपनियों को भारतीय मानक ब्यूरो से क्वालिटी कंट्रोल का सर्टिफिकेट लेना होगा वहीं पर घरेलू निर्माताओं को मानक ब्यूरो से गुणवत्ता की जांच करानी होगी। इस नियम में स्टेनलेस स्टील के बर्तन के अलावा स्टेनलेस स्टील सिंक, सेनिटरी केन्स, टिन प्लेट, पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम केन्स भी शामिल की गई है। साथ ही यह नियम में एमएसएमई मंत्रालय के उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत उन स्टेनलेस बर्तन उद्यमियों को इस नियम से छूट दी गई है जिनका कारोबार सालाना दो करोड़ से अधिक नहीं है और जिन्होंने मशीनरी व उपकरणों में 25 लाख रुपए से अधिक का निवेश नहीं किया है।

सम्बंधित ख़बरें

चीन को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से CCTV पर सख्त नियम, अब सस्ते कैमरे नहीं मिलेंगे!

मुसीबत में चीन ने फेरा मुंह, भारत बना संकटमोचक! श्रीलंका को भेजी तेल की बड़ी खेप, राष्ट्रपति ने जताया आभार

US-चीन में छिड़ेगा नया ‘वॉर’? ईरानी सेना को गुप्त तकनीक देने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, एशिया में बढ़ा तनाव

ट्रंप का ‘स्पेस वॉर’ दांव! अब चांद पर बनेगा अमेरिकी मिलिट्री बेस, चीन के साथ शुरू हुई आर-पार की जंग

चीन से आयात होते है ये घटिया बर्तन

इस नियम के आने से पहले भारत में घटिया किस्म के स्टेनलेस स्टील बर्तन चीन से आयात किए जा रहे थे। इसे लेकर घरेलू स्तर पर घटिया माल से बर्तन बनाने की शिकायत मिल रही थी तो वहीं पर चीन से आने वाले घटिया किस्म के बर्तन काफी सस्ते भी होते थे। इसका असर यह भी हुआ कि, स्टेनलेस स्टील के बर्तन बनाने वाले गुजरात के छोटे उद्यमियों ने चीन की नीतियों की वजह से अपना ही काम बंद कर दिया था और इस साल जनवरी में वित्त मंत्रालय को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके बाद सरकार ने यह नियम जारी किया है।

Government issued notification of this rule on stainless steel utensils

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2024 | 09:35 AM

Topics:  

  • China

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.