आज मनाया जा रहा हैं गुड फ्राइडे, ईसाई धर्म में क्या है इसका महत्व, जानिए
- Written By: दीपिका पाल
आज है गुड फ्राइडे 2024 (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म (Hindu Dharm) के त्योहारों के साथ ही देश में अन्य धर्मों के भी अपने अलग त्योहार होते है इसमें ही आज यानि 29 मार्च को गुड फ्राइडे ( Good Friday 2024) मनाया जा रहा है। यह त्योहार ईसाई धर्म (Christian) के लिए मुख्य त्योहार में से एक होता है। इसे धूमधाम से मनाने की बजाय शांति औऱ शोक के रुप में मनाते है।
जानें क्या होता है इस दिन
गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लिए बेहद ही खास दिन होता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कब होगा वह निर्धारित किया जाता है। इस दिन ईसाई धर्म (Christian)के लोग गुड फ्राइडे के दिन चर्च में जाकर प्रार्थना करते है और उपवास भी इस मौके पर रखते है। इस मौके पर धर्म के लोग मीठी रोटी बनाते है औऱ उपवास खत्म होने के बाद खाते है। दुनियाभर में इस त्योहार को मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के अलावा ब्लैक फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या होली फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।
जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन
इस गुड फ्राइडे को लेकर ईसाई धर्म के लोगों का कहना है, यह त्योहार ईसाई समुदाय का प्रसिद्ध त्योहार होता है लोग इसे भलें ही गुड त्योहार मानते है वहीं पर इसे दुख के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लेकर एक कहानी प्रचलित है गुड फ्राइडे के दिन ही प्रेम और शांति के मसीहा प्रभु यीशु को सूली पर लटकाया गया था, यही वजह है कि ईसाई के धर्म के लोग इस दिन को त्योहार के रूप में मनाते हैं।
बलिदान के रूप में याद करते हैं ये दिन
सम्बंधित ख़बरें
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
कहा जाता है सूली पर चढ़ाए जाने के 3 दिन बाद ईस्टर संडे के दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे। वहीं ईसाई धर्म में मानते है कि, जीसस ने दुनिया के पापों के चलते बहुत ज्यादा दुख झेला और प्रेम के लिए ही अपने प्राण दे दिये। यही वजह है कि इस दिन को ईसा मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है, इस दिन दुनियाभर के चर्च के झांकी निकाली जाती है।
